Connect with us

झाबुआ

निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया*

Published

on



*
*बीएलओ (BLO) पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृ‌द्धि*

*आयोग ने EROs और AEROS को मानदेय देने का भी फैसला किया*

          झाबुआ, 02 अगस्त 2025। शुद्ध मतदाता सूचियां लोकतंत्र की आधारशिला हैं। मतदाता सूची मशीनरी, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROS), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AEROS), बीएलओ (BLO) पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) शामिल हैं, कड़ी मेहनत करती हैं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूचियां तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। इसलिए आयोग ने BLOs के वार्षिक पारिश्रमिक को दोगुना करने और मतदाता सूचियों की तैयारी एवं पुनरीक्षण में शामिल बीएलओ (BLO) पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पिछला ऐसा संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था। साथ ही पहली बार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROS) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AEROS) के लिए मानदेय प्रदान किया गया है।
           बूथ लेवल अधिकारी (BLO) का मानदेय 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये, मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए बीएलओ (BLO) को प्रोत्साहन राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये, बीएलओ (BLO) पर्यवेक्षक की 12000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) को 25000 रुपये एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) को 30000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
             इसके अलावा आयोग ने बिहार से प्रारंभ होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए बीएलओ (BLOs) हेतु 6,000 रुपये के विशेष प्रोत्साहन को भी मंजूरी दी थी। यह निर्णय निर्वाचन आयोग की उन चुनाव कर्मियों को पर्याप्त मुआवजा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो सटीक मतदाता सूची बनाए रखने, मतदाताओं की सहायता करने और चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए क्षेत्र स्तर पर अथक परिश्रम करते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!