Connect with us

झाबुआ

तेली समाज के श्री बंशीलाल राठौर बने अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश के झाबुआ जिला अध्यक्ष

Published

on

✍️ नावेद रजा 📱9617057506

झाबुआ। तेली समाज के कर्मठ, जागरूक एवं सेवाभावी कार्यकर्ता *श्री बंशीलाल राठौर पुत्र स्व. श्री नारायणलाल जी राठौर* निवासी – वार्ड नं. 09, 37 सरदार नगर, राणापुर, जिला झाबुआ (म.प्र.), को अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश द्वारा झाबुआ जिले के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन महासभा की राष्ट्रीय महिला संरक्षक श्रीमती यशोदा बेन मोदी, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्री रवीकरण जी साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी राठौर, श्री गिरधारी लाल राठौर, म.प्र. प्रभारी श्री हीरालाल बलसोरा, संरक्षक श्री रामलक्ष्मण जी साहू, राष्ट्रीय महासचिव श्री समरथ जी साहू (एडवोकेट) की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोलीया (अखिल भारतीय तेली महासभा, म.प्र.) द्वारा किया गया है।

महासभा को विश्वास है कि श्री राठौर समाजहित में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन की गतिविधियों को जिले की सभी तहसीलों में सक्रिय रूप से संचालित करेंगे तथा समाज में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

इस नियुक्ति पर तेली समाज सहित क्षेत्रवासियों ने श्री बंशीलाल राठौर को बधाइयाँ दी हैं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!