Connect with us

झाबुआ

रामा ब्लॉक के अज्जू की आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायती आवेदन पहुंचा लोकायुक्त कार्यालय

Published

on

झाबुआ – जिले के रामा ब्लॉक में कार्यरत कर्मचारी अज्जू की मनमानी कार्यशैली और विभागीय सांठगांठ के किस्से अब आम बात हो गई है। वही हाल‌ ही में किसी आवेदक ने अज्जू द्वारा अर्जित की गई संपत्ति को लेकर शिकायती आवेदन लोकायुक्त कार्यालय इंदौर भेजा है और संबंधित को कार्यालय से बयान देने हेतु पत्र भी प्राप्त हुआ है ।

जानकारी अनुसार शहर के किसी आवेदक ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को अज्जू की आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायती आवेदन के माध्यम से जांच की मांग की है । आवेदक ने आवेदन में बताया कि रामा ब्लॉक में कार्यरत कर्मचारी अज्जू द्वारा शहर के भंडारी पंप से आगे की ओर रोड से लगी हुई करीब 4000-5000 स्क्वेयर फीट जमीन अपने दोस्त की माताजी के नाम से खरीदी है जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ के आसपास है वहीं इस पर लाखों रुपए का निर्माण कार्य किया गया है । इसके अलावा संभवतः पूर्व में इंदौर में भी जमीन को लेकर लेन-देन होने की आशंका है । वही अज्जू सामान्य श्रेणी का कर्मचारी होने से उसकी सेलेरी भी सामान्य श्रेणी की है । लेकिन शहर में एक बड़ी संपत्ति की खरीदी करना , जांच का विषय है ।  वही आवेदक ने आवेदन में यह भी मांग की है कि अज्जू की भी आय से अधिक संपत्ति को लेकर जांच की जाए ।  सामान्य श्रेणी होने के बाद भी इस तरह लाखों/ करोड़ों की संपत्ति खरीदना, जांच का विषय है । आवेदक ने अज्जू की आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायती आवेदन लोकायुक्त कार्यालय इंदौर भेजा था और‌ जांच की मांग की थी । आवेदन के एवज में लोकायुक्त कार्यालय द्वारा संबंधित आवेदक को बयान देने के लिए इंदौर बुलाया है और इस हेतु पत्राचार के माध्यम से आवेदक को सूचना भी दी है । देखना यह दिलचस्प होगा कि आवेदक कब बयान देने के लिए पहुंचता है और कब जांच और कारवाई  शुरू होती है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!