कलेक्टर द्वारा दो आवेदकों को 10-10 हजार रुपये एवं एक आवेदक को 5 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई
झाबुआ, 12 अगस्त 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई। कलेक्टर द्वारा आवेदकों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई:- आवेदक अशु मोहन खराड़ी निवासी गोपालपुरा पेटलावद एवं भागवन्ती बाई पति बाबु निवासी तारखेड़ी तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि आवेदकों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है एवं परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदकों ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। आवेदक सावित्री पिता लालू मेड़ा निवासी रायपुरिया तहसील पेटलावद ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
*आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए:-* आवेदक श्री नुरा पिता हुरतान बबेरिया द्वारा बताया गया कि वन भूमि का पट्टा दिलाये जाने एवं सर्वे करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक टेबली पति जेमाल भाबोर निवासी ग्राम नल्दी बड़ी द्वारा बताया गया कि ग्राम नल्दी बड़ी के पुंजारा फलिया में नवीन डीपी लगवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री खुमचंद पिता मल्ला वसुनिया निवासी उमरादरा तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि सर्वे नं 423, 424 एवं 425 भूमि को शासकीय रिकार्ड में कालका माता मंदिर के नाम से नवीन डिजिटल रिकार्ड में दर्ज करने एवं सर्वे नंबर 423 की भूमि पर अनावेदक द्वारा किया जा रहा मकान निर्माण कार्य रोकने का आदेश करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत कुंडला द्वारा बताया गया कि ग्राम कुंडला में रेल्वे का काम चल रहा है क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को गांव से बाहर आने जाने में समस्या हो रही है, रेल्वे ब्रिज बनाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री दिनेश पिता मानसिंग मईडा निवासी ग्राम वालाखोरी तहसील थान्दला द्वारा बताया गया कि विपक्षियों द्वारा प्रार्थी की पैतृक भूमि पर अतिक्रमण करने व ऋण लेकर प्रार्थी एवं प्रार्थी के भाईयों पर बैंक ऋण जमा करने का दबाव बनाने व विपक्षियों से भूमि कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 48 आवेदन आए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।