Connect with us

झाबुआ

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय

Published

on





*नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जय कारों से गुंजायमान हुआ श्री राधाकृष्ण सरकार का मंदिर

नगर के हृदय स्थल राजवाड़ा चौक पर स्थित श्रीराधाकृष्ण सरकार पर धुमधाम से मनाया श्री कृष्ण का प्राकट्य उत्सव मंदिर के मंहत अजय बैरागी मनीष बैरागी ने बताया कि भ्रादपक्ष की अष्टमी तिथि रात्रि बाहर बजे कंस के मथुरा कारागार में नटखट नन्द किशोर का जन्म हुआ था जन्मोत्सव पर प्रातः काल भगवान श्रीकृष्ण एवं लड्डु गोपाल का गौमुख गंगौत्री धाम से लाये गये गंगाजल से स्नान व अभिषेक किया गया इसके पश्चात श्री धाम वृंदावन से लाई गई पोशाक धारण करवाई जाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया भोग प्रसादी के पश्चात ठीक शाम पांच बजे सरकार के पट खोलकर नगर की धर्मप्रेमी जनता के लिए दर्शन खोले गये जो रात्रि बारह बजे तक खुले रहे तत्पश्चात ठीक रात्रि के बारह बजे मंदिर के मंहत मनीष बैरागी द्वारा जन्मोत्सव व पालना आरती की गई उसके पश्चात नंदोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर समिति व भक्तों ने भावाभिभूत होकर नाच गान किया है प्रसादी वितरण कार्यक्रम रात्रि दो बजे तक चलता रहा मंदिर में सुसज्जित यमुना पार करते हुए वासुदेव व श्रीकृष्ण के चित्रण को देखकर भक्त आकर्षित हुए भगवान के अदभुत मनमोहन श्रृंगार को देखकर हर व्यक्ति नज़र नहीं हटा रहा था मनोरम दृश्य की प्रशंसा हर दर्शनाथी कर रहा था मंहत अजय बैरागी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी लड्डु गोपाल का आकर्षक पालना सजाया गया उक्त पालना (झुला)गुजरात राज्य के सनखेडा नगर से मंगवाया गया पौराणिक मान्यताओं अनुसार संतान सुख प्राप्त हेतु इसके स्पर्श से निश्चित ही भगवान श्रीकृष्ण उनकी प्रार्थना सुन आशीर्वाद प्रदान करते हैं जन्मोत्सव आयोजन को सफल बनाने में मनीष बैरागी अजय बैरागी तुलसी सेवा समिति के सदस्य श्रीमती देविका बैरागी, श्रीमती कविता बैरागी, श्रीमती निशा बैरागी, सुश्री पंखुरी बैरागी,ओजस्व बैरागी, हार्दिक बैरागी, सुश्री मनीषा जोशी, श्रीमती सरिता चन्द्र शेखर बैरागी, श्रीमती जयश्री जयंत बैरागी, श्रीमती दिपशिखा विनीत तिवारी, श्रीमती मंजुला सिसोदिया, श्रीमती अंजू प्रमोद सोनी, श्रीमती स्वीटी मनीष सोनी, श्रीमती दिपा अजय सोनी, श्रीमती कृष्णा मदनलाल सोनी,एवं विशेष सहयोग मोरिया डेकोरेशन,संजरी लाईट साउंड सिस्टम,सुरेश भाई ठकराल का सराहनीय सहयोग रहा

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!