Connect with us

अलीराजपुर

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण हेतु जिले से 16 सदस्यीय टीम को  कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on



सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक संस्था से जुड़कर बच्चों को “Learning by Doing” और Innovation based Education का होगा अनुभव

अलीराजपुर 18 अगस्त 2025 , राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत दूसरे राज्य में शैक्षणिक भ्रमण हेतु जिले से 16 सदस्यीय टीम को अलीराजपुर से बैंगलोर के लिए दोपहर 1.20 बजे ि‍जला कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर और डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधि मिश्रा  द्वारा हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया। साथ जिले से 14 होनहार और प्रतिभावान विद्यार्थियों को कलेक्‍टर डॉ बेडेकर एवं डिप्टी कलेक्टर सह जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा  के द्वारा IISC बेंगलुरु के भ्रमण हेतु प्रस्थान करवाया गया। इस दौरान  कलेक्टर डॉ बेडेकर ने बच्चों को शुभाशीष एवं शुभकामनाएं दीं । इसके पूर्व सभी 14 छात्र छात्राओं एवं पालकों को जिला शिक्षा कार्यालय अलीराजपुर में एकत्रित कर शैक्षणिक भ्रमण की पूरी जानकारी प्रदान की गई एवं शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अति आवश्यक सावधानियों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया l
इस दौरान  जिले के एडीपीसी श्री रामानुज शर्मा ने बताया कि इस शैक्षणिक  भ्रमण का उद्देश्य बच्चों/शिक्षकों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, शोध परियोजनाओं और वैज्ञानिक कार्यों को नज़दीक से देखने का अवसर, विद्यार्थियों को ये एहसास दिलाना कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोगशाला और अनुसंधान से समाज को बदल सकता है,
साथ ही IISc / IISE की प्रयोगशालाओं (Labs) और रिसर्च सेंटर का भ्रमण करना, वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं से संवाद,STEM आधारित प्रोजेक्ट्स और मॉडल्स का अवलोकन कर नवीनतम तकनीक (जैसे – AI, Robotics, Space Research, Biotechnology) की जानकारी प्राप्त करना है । यह भ्रमण  छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए बेहद प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक होगा । यह शैक्षणिक  भ्रमण भारत की सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक संस्था से जुड़कर बच्चों को “Learning by Doing” और Innovation based Education का अनुभव कराती है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!