Connect with us

झाबुआ

“नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” के जयकारों  के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ में आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को बड़े भक्तिभाव के साथ में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा व आरती से की गई। इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिका नेहा मेड़ा द्वारा प्राचार्य को हस्त निर्मित गुलदस्ता देकर सम्मान किया।
छात्र राधा और कृष्ण का वेश धारण कर विद्यालय आये । शिक्षिका पिंकी चौहान ने छात्रों को जन्माष्टमी के बारे में जानकारी दी। 


इसके पश्चात् नन्हे – नन्हे छात्रों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो बहुत ही मनमोहक थी। कक्षा नवमी के छात्र दर्शील जोशी ने भगवान श्री कृष्ण के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों ने श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की जो प्रशंसनीय थी। इसके बाद मीठे रस से भरी , आज बिरज में होरी रे, मेरे सिर पर रख दो , और मैं तो तेरी होगी श्याम जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।छोटे-छोटे छात्रों की संगीत की मधुर ध्वनि तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गूंज उठी। 

                                
विद्यालय के प्राचार्य द्वारा श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। अंत में सभी को पंजीरी व माखनमिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती नम्रता शक्तावत द्वारा किया गया। जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर विद्यालय के संस्थापक डॉ लोकेश दवे और डायरेक्टर डॉ. चारुलता दवे ने सभी छात्रों और स्टॉफ को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!