Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए

Published

on


*

*कलेक्टर द्वारा एक आवेदक को 10 हजार रुपये एवं चार आवेदकों को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई*

           झाबुआ, 19 अगस्त 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।

*कलेक्टर द्वारा आवेदकों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई:-*
             आवेदक आलिया भुरु मो. कुरैशी निवासी झाबुआ द्वारा बताया गया कि आवेदक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है एवं परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
             आवेदक श्री कालुसिंह मकना बिलवाल निवासी घाटिया तहसील झाबुआ, आवेदक श्री मदन वाखला निवासी उबेराव तहसील राणापुर, आवेदक जेरा मेडा निवासी रेतालुन्जा तहसील राणापुर एवं आवेदक विजेश रस्सू गणावा निवासी पिपलखुटा तहसील मेघनगर ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदकों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
*आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए:-*
        आवेदिका टमा पति स्व. राजु पंवार निवासी भण्डारी गैरेज के पास झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री कमलेश पिता गोपाल पाटीदार निवासी मांडन (सारंगी) तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि अतिथि शिक्षक रिक्त पद के विरुद्ध शिक्षण कार्य करने से वंछित किये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक समस्त कॉलोनी निवासी रातिमाली एवं पारा तहसील रामा द्वारा बताया गया कि मुर्गा एवं मछली बाजार को हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
            आवेदक समस्त ग्रामवासी भीमफलिया द्वारा बताया गया कि म.प्र. पेसा एक्ट 2022 के नियमों का उल्लंघन कर उत्खनिपट्टा हेतु शासकीय सर्वे नं 52/2 में पूर्व में दी गई सैद्धांतिक सहमति में नियम विरुद्ध जानकारी एनओसी देकर सैद्धांतिक सहमति जारी किये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
              आवेदक सदर वक्फ जामा मस्जिम कमेटी पेटलावद तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि पेटलावद में कब्रस्तान की भूमि की बॉउन्ड्रीवाल निर्माण लंबित होकर उसके निराकरण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदिका सुमित्रा पति अंतरसिंह मोरी ग्राम छापरखंडा द्वारा बताया गया कि आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन किया जिसमें मेरिट सूची में आवेदिका का नाम प्रथम नंबर पर आना चाहिए था, किन्तु बीपीएल के अंक नहीं मिलने के कारण दूसरे नंबर पर है पुनः दस्तावेज वेरीफिकेशन करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
                 आवेदक श्री गलु पिता रामा बबैरिया, श्री रमु पिता भावजी बबैरिया एवं श्री पुनिया पिता हुका बबैरिया द्वारा बताया गया कि भूमि का सीमांकन एवं नामांतरण कर पट्टा प्रदाय करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदिका कु. प्रतिभा वसुनिया निवासी ग्राम भुरीमाटी तहसील राणापुर द्वारा बताया गया कि गाँव की शासकीय शाला में हो रहे अन्याय एवं आवेदिका के अतिथि शिक्षक के आवेदन को अनदेखा करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
                 कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 36 आवेदन आए।
                 इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।


देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ19 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!