Connect with us

झाबुआ

आओ पता लगाए – जिले में वह कौन दलाल है जिसके संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है

Published

on

झाबुआ – जिले में व शहर में अवैध शराब का कारोबार किसी दलाल के संरक्षण में दिन दौगुनी रात चौगुनी की तर्ज पर बढ़ता जा रहा है । यह अवैध शराब दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के माध्यम से आसानी से शहर की छोटी छोटी दुकानों से लेकर गांव फलियों तक पहुंच चुकी है । इस दलाल की बढ़ती सक्रियता और अवैध शराब माफियाओं के प्रति ईमानदारी जिले में जनचर्चा का विषय बनती जा रही है ।‌

ज़िले में शराब ठेकेदार द्वारा अवैध शराब ऐसे परोसी जा रही है जैसे सरकार द्वारा सोसाइटियों से अनाज बांटा जा रहा है वैसे ही गांव-गांव फलिया फलिया तक अवैध शराब के काउंटर खोलकर बेरोजगार युवाओं को डायरी और कमीशन के जाल में उलझा कर , शराब ठेकेदार अपनी रोटियां सेक रहा है और इन सब के लिए आबकारी विभाग अंतर्गत किसी दलाल का पूर्ण योगदान प्राप्त हो रहा है और शराब के माध्यम से रोजगार देने की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है । सूत्रों का कहना है कि आबकारी विभाग और अवैध शराब माफियाओं के बीच मध्यस्थता किसी दलाल द्वारा की जा रही है और यह दलाल कौन है इसकी छानबीन की जा रही है । क्या यह दलाल कोई विकास या फिर धर्मेंद्र या फिर बसन्त है या फिर कोई और …… । वही आबकारी विभाग का मूल कार्य तो वैध‌ शराब की आड़ में अवैध शराब पर रोकथाम लगाना है । लेकिन जिस प्रकार से आबकारी विभाग कार्य कर रहा है ऐसा प्रतीत होता है मानो विभाग के अधिकारी व कर्मचारी,  सरकार से नहीं , बल्कि क्षेत्र के शराब ठेकेदार से वेतन ले रहे है शराब ठेकेदार के प्रति आबकारी विभाग की वफादारी देख लोग अब तो आबकारी विभाग की ईमानदारी की कसमें खाने लगे हैं क्षेत्र में कहा और कितनी मात्रा में शराब पकड़नी है या कितनी मात्रा का केश बनाना है यह सब शराब ठेकेदार तय करता है और विभाग बकायदा ठेकेदार या दलाल  के नियमों का पालन पूरी ईमानदारी से करता है । ज़िले में व शहरी क्षेत्रों में कहा कहा अवैध शराब का विक्रय हो रहा है यह तो बच्चे से लेकर वृद्ध तक को मालूम है लेकिन आबकारी विभाग को नहीं । कही न कही आबकारी अधिकारी की लचीली कार्यप्रणाली और अवैध शराब माफियाओं की अनदेखी के कारण ही जिले में अवैध शराब का कारोबार बढ़ता जा रहा है । और वर्तमान में जिस ईमानदारी के साथ आबकारी विभाग अवैध शराब माफियाओं को संरक्षण दे रहा है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में यह अवैध शराब हर दुकानों पर आम सामग्री की तरह उपलब्ध होगी । जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य पूर्ण रूप से अंधेरे में जाने की संभावना है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!