Connect with us

झाबुआ

गंभीर अपराधों और अवैध कब्जों पर कलेक्टर की सख्त नजर”

Published

on



           झाबुआ, 29 अगस्त 2025। कलेक्टर नेहा मीना ने जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक ली।
          जघन्य एवं सनसनीखेज गंभीर अपराधों की तत्परतापूर्वक विवेचना एवं जिले की शासकीय भूमि पर बिल्डरों, भू-माफियाओं एवं अन्य व्यक्तियों, संस्थाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये जाने एवं न्यायालय द्वारा पारित प्रतिकूल निर्णयों में विवेचना एवं अभियोजन अधिकारी के दायित्व निर्वहन में त्रुटिपूर्ण कार्यवाही प्रस्तुतीकरण एवं लापरवाही की समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा पेंडिंग प्रकरणों निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में संबंधित व्यक्ति के साक्ष्य लेना शेष हैं उनके साक्ष्य लेकर प्रकरणों के निराकरण हेतु आगामी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
           बैठक में अपर कलेक्टर श्री सी.एस.सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, जेल अधीक्षक श्री सुजीत खरे, जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





“कलेक्टर नेहा मीना की सख्ती – जघन्य प्रकरणों की समीक्षा, लापरवाही पर चेतावनी”

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!