Connect with us

झाबुआ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पेटलावद से प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में करेंगे 1541 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण

Published

on

झाबुआ- । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनान्तर्गत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खाते में 28वीं किश्त के 1541 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करेंगे। जिसमें झाबुआ जिले की 192453 लाडली बहना के खाते में 23.60 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों को 320.89 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। जिसमें जिले के 61573 हितग्राहियों को 3.69 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पेटलावद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाडली बहनों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक योजनान्तर्गत पंजीकृत महिलाओं को राशि रुपए 450 में गैस रिफिल की राशि का अंतरण भी करेंगे। जिसमें प्रदेश की 31 लाख से अधिक बहनों को 48 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया जाएगा एवं जिले के 32547 लाभार्थी को 42.78 लाख से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।

345.34 करोड़ से लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण:-
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झाबुआ जिले के 345.34 करोड़ लागत की राशि के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों द्वारा किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों के 194.56 करोड़ लागत राशि के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150.78 करोड़ लागत राशि के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है।

“झाबुआ के संजीवक” पुस्तक का विमोचन:-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से जिला प्रशासन द्वारा तैयार जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा एवं चिकित्सा ज्ञान पर केंद्रित पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन किया जाएगा। जैसा कि विदित है कि जिले में जड़ी बूटियों से उपचार का समृद्ध ज्ञान जनजातीय वर्ग में सदियों से विद्यमान है। जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा के समृद्ध ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” की जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन कर दस्तावेजीकरण कर पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है।

दिव्यांगजनों को कस्टमाईज्ड व्हीकल प्रदान करेंगे:-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बीपीएल परिवार के 11 दिव्यांग हितग्राहियों को दानदाताओं तथा दिव्यांगजनों के संयुक्त अंशदान राशि से चार पहिया पेट्रोल चलित मोटर साईकिल भेंट की जाएगी।

प्रदर्शनियों का अवलोकन:-
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनियों का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।‌ इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. कुँवर विजय शाह, कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया, जनप्रतिनिधि गण, प्रशासनिक अमला एवं बड़ी संख्या में लाडली बहनाएं उपस्थित रहेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!