Connect with us

DHAR

सेवा पर्व पखवाड़ा अंतर्गत चित्रकला कार्यशाला आयोजित

Published

on


धार, 23 सितंबर 25।
 सेवा पर्व पखवाड़ा अन्तर्गत मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के लिये शासकीय ललित कला महाविद्यालय धार द्वारा विकसित भारत संकल्पना पर केन्द्रित सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुखता से आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में शासकीय ललित कला महाविद्यालय, धार के सभागार में 23 व 24 सितम्बर 2025 तक दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि इस चित्रकला कार्यशाला में 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। इस कार्यशाला का मुख्य विषय विकसित भारत की संकल्पना था और कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अपनी – अपनी कल्पना को साकार कर चित्र बनाये। जिसमे किसी ने ऑपरेशन सिंदूर तो किसी ने बुलेट ट्रैन और धारा 370 आदि के कलात्मक चित्र बनाये। कार्यशाला में श्री नवनीत लोकरे, श्री दुर्गेश बिरथरे, श्री प्रेम सिंह सिकरवार प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यशाला में प्रतिभागियों को दिये गये विषयों से अवगत कराया। जिसमे उन्होंने रंग संयोजन, तकनीक आदि का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार विषय के अनुरूप चित्र किस प्रकार बनाये जाते हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री कांति तिर्की द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कला सामग्री प्रदान की। कार्यशाला के दौरान महाविद्यालय स्टाफ भूपेंद्र सिंह चौहान, नंदिनी खरमले, पवन टाकोलिया, गोपाल यादव भी उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!