Connect with us

झाबुआ

संकल्प से समाधान अभियान हेतु भीली बोली में तैयार पोस्टर का किया विमोचन

Published

on

झाबुआ – । इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष झाबुआ में संकल्प से समाधान अभियान की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर नेहा मीना उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत जन-जागरूकता हेतु तैयार भीली बोली के पोस्टर का विमोचन संभागायुक्त द्वारा किया गया। पोस्टर का अवलोकन करते हुए संभागायुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा अभियान से जुड़ी 106 सेवाओं को भीली बोली में सरल एवं आमजन के लिए समझने योग्य बनाए जाने के निर्देश दिये, ताकि अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ सकें।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर 17,000 से अधिक आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। इस पर संभागायुक्त ने अभियान को युद्धस्तर पर संचालित करते हुए शत-प्रतिशत सैचुरेशन प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण सेवाओं के साथ-साथ नगरीय निकायों की 14 सेवाओं पर विशेष फोकस करने को कहा।

संभागायुक्त ने विशेष रूप से भवन अनुज्ञा, फायर एनओसी एवं बिल्डिंग परमिशन से संबंधित सेवाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिये। नगर पालिका झाबुआ द्वारा बिल्डिंग परमिशन से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत नहीं किये जाने पर उन्होंने परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण को निर्देशित किया कि नगर पालिका द्वारा लंबित एवं प्रोसेस नहीं किये गये आवेदनों का निरीक्षण कर कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा के दौरान एक भी प्रकरण समय-सीमा के बाहर नहीं होने पर संभागायुक्त ने अधिकारियों की सराहना की। साथ ही संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत लोक सेवा केंद्रों में लंबित आवेदनों को सम्मिलित कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

स्वच्छ जल अभियान की समीक्षा में जल सुनवाई, वाटर टेस्टिंग एवं जल स्रोतों में कंटामिनेशन रोकने के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर सीएमओ नगर पालिका झाबुआ द्वारा जानकारी दी गई कि दो वार्डों में पुरानी पाइपलाइन को बदलने हेतु एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया प्रगतिरत है।

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ की गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले में 3125 कृषकों द्वारा 1250 हेक्टेयर क्षेत्र में नेचुरल फार्मिंग की जा रही है। संभागायुक्त ने शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही उद्यानिकी विभाग को क्षेत्र की जलवायु एवं मिट्टी की उर्वरता के अनुसार वैज्ञानिक तकनीकों से उद्यानिकी फसलें विकसित करने के लिए कहा।

राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त ने लक्ष्यानुसार शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश दिये। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शेष समय में विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता की जानकारी ली गई। उन्होंने मेटरनिटी हेल्थ सेवाओं के लिए अधिक से अधिक निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना में इम्पैनल्ड करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त ब्लड ट्रांसफ्यूजन यूनिट की स्थापना, सिकल सेल एनीमिया मरीजों में ट्रांसफ्यूजन से मृत्यु दर पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण कर डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में जिले की एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) की क्षमता, बेड ऑक्यूपेंसी एवं 85 प्रतिशत सफल डिस्चार्ज रेट की जानकारी दी गई। साथ ही पोषण ट्रैकर की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर  सी.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नोटिस जारी कर की जा रही सुनवाई की भी समीक्षा की गई। बैठक के अंत में कलेक्टर नेहा मीना ने संभागायुक्त को आश्वस्त किया कि प्रदत्त समस्त निर्देशों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा संकल्प से समाधान अभियान का संचालन शासन की मंशानुसार प्राथमिकता के साथ सतत जारी रहेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!