Connect with us

DHAR

कलेक्टर श्री मिश्रा की अध्यक्षता में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न*

Published

on

*
    *धार, 26 फरवरी 2026।* कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता मैं गुरुवार को जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर सभागृह मे आयोजित की गई। बैठक मे पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर विस्तृत से चर्चा की गई ।
      बैठक मे आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए कूलर, सीलींग पखें, एसी खरीदने हेतू अनुमति प्रदान की गई। इसी प्रकार ग्रीष्म ऋतु मे आवश्यकतानुसार पानी के टेन्कर डलवाने हेतू अनुमति दी गई। उपभोक्ता शुल्क जैसे ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू चार्जेज, लेब चार्जेज, बंदुक लाईसेंस फीस, एवं अन्य शुल्क बढाने की अनुमति, आयुष्मान मित्रों की एजेन्सी का टेन्डर खत्म होने से तात्कालिक व्यवस्था हेतू आरकेएस निधी से आयुष्मान मित्रों के वेतन भुगतान की अनुमति प्रदान की गई।
       बैठक मे  कार्यकारिणी समिति सदस्य यथा जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित सदस्य, नगरीय निकाय के प्रतिनिधी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दो वरिष्ठ चिकित्सक, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, कलेक्टर  द्वारा नामांकित एक सदस्य, सिविल सर्जन एवं आरकेएस नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!