Connect with us

झाबुआ

जल संसाधन विभाग द्वारा बिना नहर का पानी लिए 30 से अधिक परिवारों को बकाया बिल के नोटिस

Published

on



झाबुआ। जिले के पेटलावद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सागिया में जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां नहर के पानी से सिंचाई करने के नाम पर ग्रामीणों को बकाया राशि के बिल जारी किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा करीब 30 से अधिक परिवारों को इस तरह के नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि इन परिवारों द्वारा सिंचाई के लिए नहर के पानी का उपयोग ही नहीं किया जाता ।


मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम पंचायत सागिया तहसील पेटलावद निवासी भूरसिंह पिता बितिया , कलसिंह पिता कालू , पारू पिता ठाकुर सिंह आदि ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर बताया कि वे कृषि कार्य एवं सिंचाई के लिए अपने क्षेत्र के तालाब के पानी का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद जल संसाधन उपसंभाग राणापुर द्वारा नहर के पानी से सिंचाई दर्शाकर किसी को 9,599 रुपए , किसी को 10055, तो किसी को 10019 का बकाया बिल जारी कर दिया गया है। इस प्रकार 30 से अधिक परिवारों को बकाया राशि के नोटिस दिए गए हैं । आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया कि नहर के पानी का उपयोग नहीं करने के बावजूद ग्रामीणों पर बकाया राशि दर्शाकर बिल थोपे जा रहे हैं। इससे 30 से अधिक परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने नहर के पानी से सिंचाई का कोई लाभ नहीं लिया, फिर भी उनसे जबरन वसूली जैसी स्थिति निर्मित की जा रही है।
कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग
शिकायतकर्ताओ ने कलेक्टर से मांग की है कि सभी जारी बिलों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा जिन परिवारों ने नहर के पानी का उपयोग नहीं किया है, उनके बिल तत्काल निरस्त किए जाएं। साथ ही भविष्य में वास्तविक जांच के बिना इस प्रकार के बिल जारी नहीं करने के निर्देश दिए जाएं । अब सवाल यह है कि आखिर विभाग द्वारा 30 से अधिक परिवारों को किस आधार पर नहर के पानी के बकाया बिल थमाए गए ? मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आ सकेगी । प्रश्न यह कि आखिर जल संसाधन विभाग द्वारा किस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!