Connect with us

अलीराजपुर

डोर टू डोर दस्तक देकर मैदानी अमला टीकाकरण कराने से शेष बचे व्यक्तियों का चिन्हांकन करेगा

Published

on

अलीराजपुर, 10 अगस्त 2021 – जिले में कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान को ओर गति देने के संबंध में कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष अलीराजपुर में आयोजित उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, एसडीएम जोबट श्री श्यामबीर ंिसंह, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, एसडीएम सोडवा श्री देवकीनंदन सिंह, एसडीएम चन्द्रषेखर आजाद नगर सुश्री किरण अंजना, सीएमचओ डाॅ. प्रकाष ढोके, सिविल सर्जन डाॅ. केसी गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एसडीएस फूंकवाल, समस्त बीएमओ आदि उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने बताया कि जिले में टीकाकरण कराने से शेष बचे व्यक्तियों का उक्त सर्वे के माध्यम से चिन्हांकन किया जाएगा। उन्होंने उक्त सर्वे कार्य संबंधित आवष्यक निर्देष दिए। बैठक में बताया गया कि आगामी एक सप्ताह तक जिले में कील कोरोना अभियान की तर्ज पर घर-घर दस्तक देकर उक्त सर्वे कार्य किया जाएगा। उक्त सर्वे के तहत एएनएम, षिक्षक और आंगनवाडी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर 18 वर्ष से अधिक आयु के संबंधित परिवार के सदस्यों के टीकाकरण से शेष रहे व्यक्तियांे, प्रथम एवं द्वितीय डोज लगा चुके व्यक्तियों की जानकारी एकत्र करेंगे। साथ ही ऐसे ग्रामीण जन जो पलायन पर गए है उनकी भी जानकारी एकत्र की जाएगी। उक्त सर्वे दल, सर्वे के दौरान आमजन को टीकाकरण के लिए भी प्रोत्साहित करेंगा। उक्त सर्वे दल से प्रतिदिन निर्धारित समय अनुसार सर्वे की जानकारी बीआरसी और बीपीएम स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से ली जाएगी। उक्त सर्वे दल टीकाकरण का प्रथम एवं द्वितीय डोज लगा चुके व्यक्तियों की जानकारी एकत्र भी करेगा। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने उक्त सर्वे संबंधित माॅनिटरिंग हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारीगण को भी आवष्यक निर्देष भी दिए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!