Connect with us

DHAR

13 अगस्त से 2 अक्टूबर की अवधि में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन होगा

Published

on

धार 12 अगस्त 2021/ भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के 744 जिलों में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर की अवधि में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी स्वप्निल देशमुख ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक जिला स्तरीय दौड़ में इसके उपरांत जिले के 75 गांवों में नेहरू युवा केंद्र व एनएसएस स्वयंसेवकों और युवा क्लब पदाधिकारियों द्वारा 75 विभिन्न ब्लॉकों के गांवों में दौड़ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 76 कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जनभागीदारी से जन आंदोलन थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजित किए जा रहे प्रति जिले के क्षेत्र कार्यक्रमों में कम से कम 75 लोगों की प्रतिभागीता होगी। इस प्रकार जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा राज्य राष्ट्रीय स्तर पर कम से कम 4275000 युवाओं की प्रतिभागीता होगी। इनमें से प्रमुख जिला स्तर पर होने वाली फ्रीडम रन का आयोजन 18 सितम्बर को प्रातः 7.30 बजे नेहरू युवा केंद्र धार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही जिले के अन्य 75 गांवों मे फ्रीडम रन का आयोजन 13 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच करवाया जाएगा।
ग्राम स्तर की दौड़ में इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल से संबंधित महानुभव प्रशासनिक अधिकारियों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इन सभी व्यक्तियों की उपस्थिति व युवाओं के साथ संवाद से युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में देश के विकास की गाथा के विषय में प्रेरक जानकारी मिल सकेगी। दौड़ के इन कार्यक्रमों के उद्घ्घाटन स्थल पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम से लेकर विकसित हो रहे भारत की उपलब्धियों पर प्रबुद्ध और प्रेरक व्यक्तियों द्वारा चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि देशवासियों विशेषकर युवाओं में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया आंदोलन परिचालित किया जा रहा है, जिसमें दौड़, योग, व्यायाम, खेरादी, सारी गतिविधियां समाहित है। यह अभियान आलस्य, तनाव, शारीरिक व्याधियों सहित मानव अधिकारों को निदान में भी सहायक है।
धार जिले में कार्यक्रम के आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एनएसएस एनसीसी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब सहयोग कर रही है। उन्होंने स्वैच्छिक शैक्षिक संस्थाओं एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवा क्लब प्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में जुडने का अनुरोध किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!