Connect with us

RATLAM

13 अगस्त को गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं का कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा को-वैक्सीन का टीका लगेगा

Published

on

रतलाम 12 अगस्त 2021/ रतलाम जिले में 13 अगस्त शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को शहर के एमसीएच अस्पताल पोस्ट ऑफिस के पास, सिविल अस्पताल जावरा,  सिविल अस्पताल आलोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना,  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खारवाकला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल में गर्भवती महिलाओं को मंगलवार को को-वैक्सीन का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कोविड19 टीकाकरण गर्भावस्था के दौरान किसी भी समय लगवाया जा सकता है। टीकाकरण कराने के लिए गर्भवती महिला को किसी भी प्रकार की प्रि ऑन लाइन स्लॉट  बुकिंग कराने की आवश्यकता नहीं है।  गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन केंद्र पर अपना आधार कार्ड और मोबाइल  लेकर आना होगा।  वैक्सीनेशन केंद्र पर सीधे ऑन स्पॉट बुकिंग कर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन कराने  वाली गर्भवती महिलाओं का पृथक से रिकॉर्ड भी संधारित किया जाएगा तथा सुमन हेल्पडेस्क के माध्यम से उनका फॉलोअप किया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण के बाद भी गर्भवती महिलाओं को मास्क लगाना, अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक रहेगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को होने वाला कोविड-19 वैक्सीनेशन गर्भवती महिला और उनके बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित है । टीकाकरण के बाद हल्का बुखार, इंजेक्शन लगने वाली जगह पर दर्द, लालिमा आदि जैसे मामूली लक्षण हो सकते हैं, इनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। जितना जल्दी हो सके, सभी गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन के संबंध में पहले परामर्श प्रदान किया जाएगा और गर्भवती महिलाओं की सहमति के आधार पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद गर्भवती महिलाओं को 30 मिनट तक रुकना आवश्यक रहेगा। एएनसी क्लीनिक के दौरान किए जाने वाले टीकाकरण के समय यदि महिला को टिटनेस का वैक्सीन लगाया जाता है तो ऐसी स्थिति में बाई भुजा पर टिटनेस का वैक्सीन  एवं दाई भुजा पर कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!