Connect with us

RATLAM

मुख्य समारोह स्थल पर जिला प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

Published

on

देशभक्ति की भावना से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

रतलाम 15 अगस्त 2021/ स्वतंत्रता दिवस समारोह रतलाम में देशभक्ति पूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विधायक रतलाम शहर श्री चैतन्य काश्यप, विधायक जावरा डा.राजेन्द्र पांडे, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, जिला पंचायत प्रधान श्री प्रमेश मईडा, श्रीमती संगीता चारेल, श्री के.के. सिंह कालूखेडा, श्री अशोक पोरवाल, श्री निमिष व्यास, डीआईजी श्री सुशांत सक्सेना, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मीनाक्षी सिंह, एडीएम श्रीमती जमुना भिड़े, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री भदोरिया ने परेड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। प्रभारी मंत्री ने गुब्बारे छोड़कर देश की सांस्कृतिक विविधता का परिचय दिया। पुलिस परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया, इसके पश्चात मार्च पास्ट हुआ। प्रभारी मंत्री द्वारा परेड कमांडर से परिचय प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर एवं डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने किया।

आकर्षक परेड हुई

परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री खिलावनसिंह कवर के नेतृत्व में आकर्षक परेड हुई इसमें सेकंड कमांडर सूबेदार श्री अनोखीलाल परमार, एसएएफ 24वीं कंपनी, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस महिला बल एवं जिला होमगार्ड बल के प्लाटून शामिल रहे।

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पुरस्कार

 स्वतंत्रता दिवस समारोह में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। सर्वप्रथम जनपद पंचायत जावरा को भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा वर्ष 2019-20 में किए गए मूल्यांकन के आधार पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया। सीईओ जनपद पंचायत श्री आरबीएस दंडोतिया ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। कोविड काल में उत्कृष्ट  कार्य करने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इनमें जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरीवाल, श्रीमती खैरुन्निसा खान, श्री शशिकांत, श्रीमती मंगला ठाकुर, श्रीमती ललिता कारपेंटर, श्री विनोद गहलोत, श्री प्रशांत जोशी, श्रीमती अनवर बानो कुरेशी, सुश्री दीपा उज्जवल, श्री अनिल राठौर, श्री नवजोतसिंह कुशवाह, वर्षा मसीह, सीमा शेखावत, राकेश सोलंकी, चंदा भाटिया, मुकेश कुमार देवड़ा एवं वीना पाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

श्रेष्ठ परेड के लिए भी पुरस्कार प्रदान किए गए

स्वतंत्रता दिवस समारोह में निकली परेड के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए परेड का प्रथम पुरस्कार एसएफ 24 वी वाहिनी एक कंपनी रतलाम के प्लाटून कमांडर श्री सुनील वास्कले को, द्वितीय पुरस्कार जिला होमगार्ड बल रतलाम के प्लाटून कमांडर श्री बद्री मंडलोई को तथा तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस महिला पर रतलाम की उप निरीक्षक सुश्री निशा चौबे को दिया गया।

स्वतंत्रता संग्राम एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदोरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राजमल चौरसिया के निवास पर पहुंचकर उनका शॉल श्रीफल से सम्मान किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।  इस अवसर पर विधायक रतलाम शहर श्री चैतन्य काश्यप, विधायक जावरा डा.राजेन्द्र पांडे, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी उपस्थित थे। अधिकारियो द्वारा विभिन्न लोकतंत्र सेनानियों के निवास पर पहुंचकर उनका शॉल श्रीफल से सम्मान किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!