Connect with us

झाबुआ

ग्राम बावड़ीमाफी में परिवारजन पर धारदार हथियार से हमला करने वाला , पुलिस गिरफ्त में….

Published

on

झाबुआ झाबुआ के ग्राम बावड़ीमाफी में विगत रात्रि में पारिवारिक रंजिश के तहत किए गए हमले में, जिसमें चचेरे भाई ने अपने भाई पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था और फिर घटनास्थल से फरार हो गया था । झाबुआ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही उपरोक्त हमलावर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।

जानकारी देते हुए झाबुआ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि विगत रात्रि 14 अगस्त को झाबुआ के ग्राम बावड़ीमाफी में दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई। जिसमें हमलावर हरसिंह डामोर ने अपने ही भाई पर धारदार हथियार( फालिये ) से हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति का कंधा बुरी तरह जख्मी हो गया। इतना ही नही हरसिंह पर घुस्सा इस कदर हावी था कि उसने उसके भाई के हाथ की उंगलियां भी काट दी। भाई पर हमला करने के बाद जब क्रोध शांत नहीं हुआ तो भाई की पोती की उंगलियां भी हथियार से अलग कर दी। घायलों का नाम नीतू पिता कालिया डामोर एवं पोती का नाम रेशु पिता पप्पू डामोर है। हमलावर हरसिंह डामोर नामक व्यक्ति था वह इस घटना के बाद से फरार हथा। झाबुआ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज होने के बाद हमलावर हरसिंह डामोर की खोजबीन शुरू की । पुलिस ने रात्रि से ही जगह-जगह ढूंढने का प्रयास किया और करीब 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने हमलावर हरसिंह डामोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है ।

पुलिस ने ग्राम बावड़ीमाफी में धारदार हथियार से हमला करने वाले हरसिंह डामोर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है ।

झाबुआ थाना प्रभारी , सुरेंद्र सिंह गडरिया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!