Connect with us

DHAR

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये युवा शिल्पकार बिलाल खत्री का हुआ चयन मध्यप्रदेश के शिल्पी ने अपनी बाग प्रिन्ट् कला से पुन: राज्य को किया गोरवान्वित

Published

on

धार : 16 अगस्त, 2021/ राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिये पारम्परिक बाग प्रिन्ट हस्तशिल्प कला में ठप्पा छपाई को नये आयाम देने वाले मध्यप्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे बाग से एक मात्र युवा शिल्पी  बिलाल खत्री का चयन हुआ  है। इस पुरस्कार से बिलाल ने पुन: मध्यप्रदेश को गोरवान्वित किया है। 
 आयुक्त  हस्तशिल्प वस्त्र  मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय चयन समिति ने राष्ट्रीय पुरस्कार-2018 के लिये राज्य के युवा शिल्पकार बिलाल खत्री का चयन हेंड ब्लाक प्रिंट बांस चटाई के लिये किया है। उल्लेखनीय है कि युवा शिल्पकार बिलाल खत्री को वर्ष 2011 में राष्ट्रीय मेरिट हस्तशिल्प पुरस्कार एवं वर्ष 2018 में प्रथम विश्वाकर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।                                                                                        शिल्पकार बिलाल खत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये बाग प्रिंट ठप्पा  छपाई में बांस की चटाई प्रस्तुत की थी। इससे प्राकृतिक रंगों का समावेश के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल और लाल किले के डिजाइनों का प्रयोग किया गया था।  शिल्पकार बिलाल खत्री दुनिया के कई देशों में अपनी पुश्तेनी बाग प्रिंट ठप्पा छपाई का प्रदर्शन भी कर चुके है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!