Connect with us

RATLAM

बुजुर्ग एवं असमर्थ शहरवासी 1075 पर कॉल करें, वैक्सीनेशन टीम घर पहुंच कर टीका लगाएगी

Published

on

रतलाम 16 अगस्त 2021/  रतलाम शहर में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं किसी भी कारण से असहाय व्यक्ति जो व्यक्ति वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच पाने में असमर्थ हैं, उनके लिए प्रशासन ने घर पहुंच कर प्रथम डोज लगाने की व्यवस्था की है ।

रतलाम शहर एसडीएम श्री अभिषेक गेहलोत ने बताया कि ऐसे व्यक्ति अपना नाम, पिता का नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, वार्ड क्रमांक, निवास का पता एवं वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं पहुंच पाने का कारण 1075 कॉल कर दर्ज करवा सकते हैं। ऐसे बुजुर्ग एवं असहाय व्यक्तियों को वैक्सीनेशन टीम घर पहुंच कर कोरोना वैक्सीनेशन का पहला डोज लगाएगी। श्री गहलोत ने बताया कि शहर में वैक्सीनेशन कार्य निरंतर प्रगति पर है, परंतु अब तक शारीरिक असमर्थता, वृद्धावस्था अथवा अन्य किसी कारण से जो व्यक्ति अब तक वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं पहुंच पाए हैं और जिन्होंने पहला डोज नहीं लगवाया है, उनके लिए यह पहल की जा रही है। ऐसे व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त होने के बाद वैक्सीनेशन टीम रूटवार इन व्यक्तियों को घर पहुंच कर टीका लगाने का कार्य करेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!