Connect with us

RATLAM

रतलाम में बनेगा 10 किलोमीटर लम्बा सिटी रिंग रोड – विधायक श्री काश्‍यप शहर के विकास एवं निर्माण कार्यों के संदर्भ में बैठक संपन्न

Published

on

रतलाम 21 अगस्त 2021/ शहर में 10 किमी. लम्बा सिटी रिंग रोड बनेगा इसके लिए कंसलटेंट की नियुक्ति हो चुकी है। रिंग रोड हेतु शासन द्वारा 8.5 करोड़ रुपए की राशि बजट में दी जा चुकी है। कलेक्टर कक्ष में हुई बैठक में विधायक श्री चेतन्य काश्‍यप एवं कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने रिंग रोड निर्माण सहित शहर विकास से जुड़े अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने की कार्यवाही जल्द करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि सिटी रिंगरोड यह मार्ग प्रताप नगर पुलिया के पास ऑफीसर कॉलोनी के तिराहे से आरंभ होकर हाकीमवाड़ा, रविदास चौक, बाजना बस स्टैंड, गौशाला रोड, राजेंद्रनगर, शहीद चौक होते हुए महाराणा प्रताप स्टेचू सैलाना बस स्टैंड तक बनना प्रस्तावित है। इसी प्रकार सुभाष नगर ओव्‍हरब्रीज से कॉमर्स कॉलेज, सुमंगल गार्डन कस्तूरबा नगर, राम मंदिर चौराहा, जवाहर नगर अम्बे चौक, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन डिपो होते हुए लक्ष्मणपुरा कार्नर तक भी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। इन कार्यों के लिए भोपाल से कंसलटेंट की नियुक्त हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग के संबंध में श्री काश्‍यप ने विभागीय अधिकारियों को जल्द गति प्रदान करने हेतु डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला जेल रिडेंसिफिकेशन योजना के तहत होने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस योजना में जेल की भूमि व्‍यवसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए दी जाएगी, इससे प्राप्त राशि से नए जेल संकूल के निर्माण के साथ-साथ कॉलेज तिराहा (नागरिक विश्राम गृह) से महाराणा प्रताप स्टेच्यू तक फोरलेन मार्ग बनाने सहित नगर में अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार शहर के मध्‍य माणक चौक सब्जी मंडी एवं शासकीय भवनों के स्थान पर पंचवर्षीय योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को प्रस्तुत प्रस्ताव अनुरुप मल्टी लेवल पार्किंग एवं कमर्शियल काम्प्लेक्स की योजना बनाने हेतु कंसलटेंट नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इससे शहर के मध्‍य बाजार क्षेत्र में पार्किग की समस्या का निदान हो सकेगा।

श्री काश्‍यप ने बताया कि नगर में सीवरेज योजना के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के निर्माण हेतु नगर निगम द्वारा पहले चरण में शहर के मध्‍य क्षेत्र की सड़क निर्माण की निविदाएं जारी की जा चुकी है। दूसरे चरण में नगर निगम को पटरी पार के विभिन्न वार्डों के मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण हेतु 6 करोड़ के टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए है। इसी प्रकार शहर के अन्य बचे हुए मार्गो के टेंडर की तैयारी करने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में पुराने कलेक्टोरेट भवन को जिला संग्रहालय में तब्दील करने एवं कालिका माता क्षेत्र के सौंदर्यीकरण हेतु कंसलटेंट द्वारा दिए गए सुझाव पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्रीसोमनाथ झारिया एवं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ श्री पी.के. राय मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!