Connect with us

DHAR

नवदिवसीय नवकार महामंत्र की आराधना सम्पन्न सभी आराधकों ने किये पारणे

Published

on

राजगढ़ (धार) 23 अगस्त 2021 । नवकार आराधना के पारणे के अवसर पर मुनिश्री ने कहा कि नवदिवसीय नमस्कार महामंत्र की आराधना सभी आराधकों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूर्ण की है । यह आराधना सभी आराधकों के जीवन में खुशहाली लाये । आराधना जीवन में फलीभूत हो अनेक पुण्य की प्राप्ति हो ऐसी प्रभु से कामना करते है । नवकार महामंत्र के इस पट के सामने लाखों की संख्या में नवकार जाप हुए है । जिस प्रकार मोबाईल डिस्चार्ज हो जाता है और हम मोबाईल को विद्युत के माध्यम से चार्ज किया जाता है उसी प्रकार हमारी आत्मा को हम नवकार महामंत्र से चार्ज करते है । नवदिवसीय नवकार आराधना के सभी आराधकों के पारणे का लाभ राजगढ़ निवासी श्री मनीष प्रकाशचंदजी चाईस परिवार ने लिया है । लाभार्थी परिवार एवं सभी आराधकों की बहुत-बहुत अनुमोदना । नवकार की आराधना सभी के जीवन में सफलता प्रदान करें यही हमारी ओर से शुभकामनायें ।
नवकार आराधना के पारणे के लाभार्थी मनीषकुमार प्रकाशचंदजी चाईस परिवार का बहुमान राजगढ़ श्रीसंघ की और से पुखराजजी मेहता परिवार द्वारा किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!