Connect with us

RATLAM

जिले के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय ऑनलाइन टेस्ट 31 अगस्त को

Published

on

रतलाम 29 अगस्त 2021/  जिले के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय ऑनलाइन टेस्ट 31 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। 31 अगस्त मंगलवार  को  सांयः 6 बजे से  1 सितम्बर की सुबह 10 बजे तक  के मध्य कक्षा 10वीं के ऑनलाइन जिला स्तरीय टेस्ट के लिए एक लिंक ओपन रहेगी, जिसमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न शामिल किए जाएंगे। कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे, किसी एक संभावित उत्तर पर क्लिक करना होगा।

उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा ने बताया कि इस जिला स्तरीय ऑनलाईन टेस्ट में जिला स्तर पर प्रथम आने वाले 10 छात्रों की लिखित परीक्षा जिला स्तर पर ली जाएगी तथा प्रथम तीन छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

टेस्ट का सिलेबस

उन्होंने बताया कि माह जुलाई और अगस्त की लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा डिजिलैप पर जारी शिक्षण सामग्री तथा ऑनलाइन क्लासेस में पढ़ाए गए टॉपिक्स रहेंगे। गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान में बेसिक कोर्स रहेगा। श्री शर्मा ने समस्त प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि  आनलाइन टेस्ट के संबंध में विद्यार्थियों को सूचित करें। टेस्ट देने के लिए कक्षा 10वीं के  विद्यार्थियों को केवल एक अवसर मिलेगा। 10वीं के सभी आबंटित बच्चों को अनिवार्यतः टेस्ट दिलवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!