Connect with us

RATLAM

जिला स्तरीय ऑनलाइन क्लास में कठिन विषयों के बैसिक्स समझ रहे हैं विद्यार्थी

Published

on

रतलाम 29 अगस्त 2021/ जिले में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय ऑनलाइन क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को कठिन विषयों के आधारभूत जानकारी प्रदान की जा रही है। कोरोना काल के कारण अधिकांश विद्यालयों में नवी की पढ़ाई अधिक प्रभावित हुई थी। ये सभी विद्यार्थी कक्षा उन्नत होने से वर्तमान सत्र में कक्षा दसवीं में प्रवेश हुए हैं। इन विद्यार्थियों को गणित, अंग्रेजी, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के बेसिक समझाने के लिए जुलाई माह से जिला स्तर ऑनलाइन क्लास प्रसारण की योजना बनाई गई।

जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा ने सभी विषयों के मास्टर ट्रेनर्स की बैठक लेकर उन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए । ऑनलाइन कक्षा की योजना संचालन एवं समन्वय का दायित्व उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री गजेंद्रसिंह राठौर, व्याख्याता श्री आर.सी. मईडा तथा प्राचार्य श्री जितेन्द्र जोशी को सौंपा गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी विद्यालयों के विषय शिक्षकों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई जिसमें कक्षा 6 से 9 के टॉपिक्स का चयन किया गया जो कक्षा दसवीं में भी हैं। इस प्रयास में सहायक संचालक श्री लक्ष्मण देवड़ा, एडीपीसी श्री अशोक लोढ़ा, एपीसी श्री सी.एल. सालित्रा की भी सहभागिता रही।

जुलाई माह से प्रारंभ की गई इन ऑनलाइन कक्षाओं में मास्टर ट्रेनर्स श्री रामनारायण केरावत, श्री राजीव पंडित, श्री गजेंद्रसिंह राठौर, श्रीमती संध्या वोहरा, श्रीमती सीमा अग्निहोत्री, श्री प्रमोद भट्ट, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री रामचंद्र मईडा, श्री गिरीश सारस्वत, श्री कमलसिंह राठौर द्वारा नियमित जिला स्तरीय कक्षाएं ली जा रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!