Connect with us

RATLAM

बीएसी के 24 एवं सीएसी के 74 पद रिक्त

Published

on

रतलाम 31 अगस्त 2021/ जिले में विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जन शिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए तीन सितंबर को शासकीय उत्कृष्ट उमावि रतलाम में काउंसलिंग की जाएगी।

वर्तमान में जिले में विकासखंड अकादमिक समन्वयक के 24 एवं जन शिक्षकों के 74 पद रिक्त हैं। इसके लिए जिले में कार्यरत गणित, विज्ञान ,भाषा हिंदी, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान समूह के उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं अध्यापकों, जिनके विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत आदि न हो तथा आयु 52 वर्ष से अधिक न हो वे इस काउंसलिंग में सम्मिलित हो सकते हैं।

मुख्य कार्य अधिकारी जिला पंचायत ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 सितंबर को शासकीय उत्कृष्ट उमावि रतलाम में सैलाना, बाजना विकासखंड के लिए काउंसलिंग प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक और इसी दिन रतलाम, जावरा, पिपलोदा तथा आलोट विकासखंड के लिए काउंसलिंग दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक की जाएगी। उन्होंने समस्त संकुल प्राचार्य ,जन शिक्षा केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया है कि अपने संकुल अंतर्गत कार्यरत प्रतिनियुक्ति के इच्छुक उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शिक्षक एवं अध्यापक को काउंसिलिंग में उपस्थिति सुनिश्चित करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!