Connect with us

अलीराजपुर

टीकाकरण के विषेष अभियान में उत्साह पूर्वक आमजन ने 6500 लोगों ने टीकाकरण कराया

Published

on

 टीकाकरण कराने पूरे उत्साह से पहुंचे ग्रामीणजन

अलीराजपुर, 4 सितंबर 2021 – कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता के दिषा निर्देषन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन के मार्गदर्षन में जिले में 4 से 11 सितंबर 2021 तक जिले में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर विषेष टीकाकरण अभियान के तहत आज शनिवार को बडी संख्या में जिलेवासियों ने टीकाकरण कराया। अधिकारीगण एवं मैदानी अमले सहित वालेन्टीयर्स के प्रयासों से सुबह से टीकाकरण सेन्टरों पर बडी संख्या में आमजन टीकाकरण कराने पहुंचने लगे थे। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जैन ने पूरे अभियान की प्रगति पर माॅनिटरिंग करते हुए प्रत्येक सेन्टरों की प्रगति की जानकारी ली। समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओगण ने मैदानी स्तर पर माॅनिटरिंग करते हुए टीकाकरण सेन्टरों का निरीक्षण किया तथा टीकाकरण के लिए आमजन को प्रोत्साहित किया। सीएमएचओ डाॅ. प्रकाष ढोके ने बताया टीकाकरण के विषेष अभियान के तहत आज शनिवार को 6500 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने के लिए आमजन में भी खासा उत्साह नजर आया। मैदानी अमला भी टीकाकरण से शेष रहे व्यक्तियों को प्रोत्साहित करते हुए टीकाकरण कराने के लिए लगातार प्रयास करता रहा, जिसके सकारात्मक परिणाम नजर आए। ग्रामीणजन भी उत्साह से टीकाकरण कराने पहुंचे। मैदानी अमला भी लगातार आमजन को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करता रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!