Connect with us

DHAR

*बायोडीजल के अवैध पंपों को उखाड़ कर थाने में किया जमा*

Published

on

        धार, 4 सितंबर 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में बायोडीजल के अवैध कारोबार करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही को जारी रखते हुए शनिवार को तहसील धरमपुरी क्षेत्रांतर्गत संचालित बायोडीजल के अवैध पंपों पर की गई कार्यवाही में अवैध पंपों की डिस्पेंसिंग युनिट को उखाड़ दिया तथा उन्हें जप्त कर क्षेत्रिय पुलिस थाने में जमा करवाया गया। इस कार्यवाही में पहले पंप पटेल इंटरप्राईजेस धरमपुरी से 5000 लीटर बायोडीजल जप्त किया गया । जिसकी कीतम लगभग 3 लाख 75 हजार रूपये  है। इसी प्रकार दूसरे पंप ओम गुरूदेव दत्त कारन नदी के पास ग्राम गुजरी से 1000 लीटर बायोडीजल मूल्य 75 हजार रूपये का जप्त किया। दोनों पंपों के विरूद्ध अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी हैं। क्षेत्र में की जा रही कार्यवाही के भय से 2 पंप संचालक स्वयं ही डिस्पेंसिंग यूनिट उखाड़ कर कार्यवाही दल के पहुंचने से पूर्व ही भाग गये। यह कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनावर के मार्गदर्शन में मैदानी अमले द्वारा की गई हैं। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही सरदारपुर क्षेत्र में अवैध बायोडीजल पंपों के विरुद्ध कार्यवाही कर 5 पंपों की डिस्पेंसिंग यूनिट जिला प्रशासन द्वारा उखाड़ दी गई थी।
      इसी प्रकार दिनांक शुक्रवार को ग्राम भरडपुर तहसील मनावर स्थित मेसर्स आर. सी.सी लिमिटेड की आकस्मिक जांच की गई। जिससे मौके पर अवैध रूप से बिना लायसेंस एवं दस्तावेजो के बायोडीजल के भंडारण एवं विक्रय किये जाने के कारण 5000 लीटर बायोडीजल जप्त किया गया। जिसकी कीतम लगभग 3 लाख 75 हजार रूपये है। आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही हैं।
      कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले की सीमा के अंदर अवैध बायोडीजल के भंडारण एवं विपणन करने वालो के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाही जारी रहेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ19 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!