Connect with us

RATLAM

7 सितंबर को होगा अन्नोत्सव

Published

on

रतलाम 06 सितम्बर 2021/  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सम्मिलित परिवारों को रियायती दर पर राशन सामग्री शासकीय कर्मचारी की उपस्थिति में सुनिश्चित करने एवं उचित मूल्य दुकान स्तर पर पर्याप्त मॉनिटरिंग के लिए जिले में संचालित समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर प्रतिमाह अन्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस क्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत माह अगस्त में हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न मय 10 किलोग्राम क्षमता के बैग का वितरण समारोहपूर्वक किया गया है। माह सितंबर में 7 सितंबर को अन्न उत्सव का आयोजन जिले में संचालित समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सतर्कता समिति सदस्यों, आपदा प्रबंधन समिति सदस्यों की उपस्थिति में किया जाएगा। दुकान के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सभी पात्र परिवारों को माह सितंबर के नियमित एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही विगत माह राशन बैग प्राप्ति से शेष रहे परिवारों को राशन बैग का वितरण किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ17 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!