Connect with us

RATLAM

डाटा इंट्री आपरेटर के चार पदों एवं हेल्पर (चतुर्थ श्रेणी) के दो पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

Published

on

रतलाम 09 सितम्बर 2021/ जिला न्यायलय में डिजीटाईजेशन प्रोजेक्ट के अन्तर्गत निराकृत प्रकरणों एवं अभिलेखों की प्रविष्ठी सीआईएस साफ्टवेयर में की जाकर सीएनआर नम्बर जनरेट किए जाने एवं टाईटल पेज पर सीएनआर नम्बर अंकित किए जाने सम्बन्धी कार्य हेतु डाटा इंट्री आपरेटर के चार पदों एवं हेल्पर (चतुर्थ श्रेणी) के दो पदों पर निश्चित अनुबंध अवधि (6 माह अथवा कार्य की समाप्ति तक) के लिए सेवा में रखे जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उच्च न्यायालय जबलपुर से अनुबंधित कम्पनी वेडर मेसर्स वर्ल्ड क्लास सर्विसेट लिमिटेड 380, गोयल नगर सर्विस रोड इंदौर के द्वारा मासिक वेतन के रुप में डाटा एंट्री आपरेटर को 16500/- एवं हेल्पर हेतु 8400/- में से जीएसटी, पीएफ एवं ईएसआई के कटौत्रा उपरांत शेष राशि का नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। आवेदक की आयु दिनांक 01.09.2021 को 18 वर्ष पूर्ण होना आवश्यक है किन्तु 45 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदन दिनांक को आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना एवं म.प्र. शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से डीसीए/पीजीजीसीए, एक वर्षीय कम्प्युटर डिप्लोमा तथा म.प्र. एजेंसी फार प्रमोशन आफ इंफार्मेशन टेक्नालाजी द्वारा आयोजित सीपीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण होना तथा हेल्पर हेतु क्षा 8 वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आवेदक को शारीरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ होने का सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ऐसे उम्मीदवार जिसे महिलाओं के विरुद्ध किसी अपराध का दोषसिद्ध ठहराया गया हो, नियु्कित के लिए पात्र नहीं होंगे। ऐसे उम्मीदवार जिनकी दो से अधिक जीवित संतान हैं जिनमें से एक का जन्म 26.01.2001 को अथवा उसके पश्चात हुआ है, नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे। इस सम्बन्ध में शपथ घोषणा पत्र दिया जाना आवश्यक होगा। आवेदन पत्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम को संबोधित कर आवेदक स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 4 अक्टूबर 2021 तक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम के कार्यालय में कार्य दिवस में 10.30 से 5.00 बजे के मध्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उक्त तिथि के सायंकाल 5.00 बजे के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा एवं पत्राचार मान्य नहीं होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!