Connect with us

RATLAM

मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के हितग्राहियों ने कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम के हाथों ऋण लाभ प्राप्त किया

Published

on

  रतलाम 09 सितम्बर 2021/ फेरी लगाकर धंधा करने वाले स्ट्रीट वेंडर जिले में बड़ी संख्या में शासन की योजना से लाभान्वित किए जा रहे हैं। गुरुवार को भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 60 स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के हाथों ऋण लाभ प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर श्री अरुण कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक श्री संजीव जैन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री दिलीप सेठिया उपस्थित थे।

       इस अवसर पर विभिन्न बैंकों द्वारा मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के हितग्राही व्यक्तियों को 10 हजार रुपए का ऋण लाभ प्रदान किया गया। इस राशि से फेरी लगाकर धंधा करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स अपने काम-धंधे को विस्तार दे सकेंगे। उनको मटेरियल क्रय करने के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने अपने प्रेरक उद्बोधन में हितग्राहियों से आह्वान किया कि शासन की योजना से प्राप्त ऋण राशि का सदुपयोग करें, अपने काम-धंधे को उन्नति पर ले जाएं। योजना में बगैर ब्याज के 10 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इसकी समय सीमा में वापसी पर 20 हजार रूपए का ऋण प्रदान किया जाता है, उसकी भी वापसी पर 50 हजार रूपए का ऋण लाभ दिया जाएगा।

       कलेक्टर ने कहा कि अब लोगों को ऋण के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। शासन की योजना में प्रशासन तथा बैंक अधिकारी आम आदमी के पास पहुंचते हैं, वित्त पोषण सुविधा उपलब्ध कराते हैं। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राही को कोई भी परेशानी हो तो वे कलेक्टर कार्यालय या निगम आयुक्त कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं, समस्या का निदान किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया जिनके द्वारा विगत डेढ़ माह में लगभग एक हजार प्रकरण स्ट्रीट वेंडर योजना में स्वीकृत किए गए हैं।

       इस अवसर पर निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने योजना के तहत लाभान्वित किए जा रहे हितग्राहियों की जानकारी दी। बैंक के रीजनल मैनेजर श्री अरुण कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!