Connect with us

अलीराजपुर

13 से 23 सितम्बर तक चलाया जाएगा कृमि मुक्ति अभियान – 2021

Published

on

अलीराजपुर, 9 सितंबर 2021 – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 प्रकाष ढोके ने बताया कि शासन के निर्देषो के अनुसार मिट्टी जनित संक्रमण की रोकथाम के उदेष्य से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है। इसमें समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाडी केन्द्रों में एवं तदो उपरात घर-घर जाकर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं समस्त किषोर एवं किषोरी बालिकाओं को कृमि नाषक गोली एल्बेंडाजाॅल प्रदान करते हुए उक्त का सेवन हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। जिले मे ं13 सितम्बर से 23 सितम्बर 2021 तक यह अभियान चलाया जायगा। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। कोविड़-19 संक्रमण को रोकने के लिए सभी आवष्यक सुरक्षा उपायों को बनाए रखते हुए स्वास्थ्य कर्मी कृमिनाषक दवाईयाॅ एल्बेडोजाॅल सभी बच्चों को स्कुलों, आंगनवाडी केन्द्रो एवं उपरांत उनके घर-घर जाकर पिलाएगें। इसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, षिक्षा विभाग द्वारा समन्वय स्थापित किया जाएगा। सुपरवाईजर, ए.एन.एम. आषा सहयोगी, आषा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर गोली का सेवन कराया जाएगा। कृमि संक्रमण व्यक्तिगत अस्वस्छता तथा संक्रमित या दुषित मिटटी के संपर्क से संभावित होता है। कृमि संक्रमण से बच्चों को शरीर में प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है। बच्चों के शारिरिक मानसिक विकास में वृद्वि नही हो पाती, कृमि कृमि कई कारणो से बच्चों के पेट में पहुॅच सकते है, नंगे पैर खेलने, बिना हाथ धोए खाना खाने, खुले में शौच करने, साफ सफाई ना रखने से होते है। कृमि होने से एनीमिया, कुपोषण, भुख न लगना , थकान बैचेनी पेट दर्द, उल्टी ओर दस्त आना, मल से खुन आना, आदि हानी कारक प्रभाव हो सकते है। गोली के सेवन से बेहतर पोषण स्तर रोग प्रतिरोघक क्षमता बढने में मद्द मिलती है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!