Connect with us

झाबुआ

जनसुनवाई में दिव्यांग महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आवास प्लस में जोड़ने के निर्देश दिए …….महिला ने खुशी जाहिर की

Published

on

आज जनसुनवाई में 61 आवेदन प्राप्त हुए

झाबुआ, – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के 61 आवेदन प्राप्त किए। आज जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय के समक्ष श्रीमति बिजलीबाई पति छगन गुंडिया पाडलघाटी झाबुआ द्वारा कैंसर पिड़ित महिला द्वारा इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई थी । कलेक्टर महोदय द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डॉ. जे. पी. एस. ठाकुर को निर्देश दिए कि इन्हें तत्काल इंदौर ले जाकर निःशुल्क इलाज करवाए। महिला को वाहन से इंदौर ले जाए। इसी तरह दिव्यांग मीराबाई ग्राम ढेकलबडी द्वारा आवास बाबद् आवेदन दिया गया था जिसे कलेक्टर महोदय द्वारा तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आवास प्लस में जोड़ने के निर्देश दिए महिला ने खुशी जाहिर की। आवेदिका को निशक्त पेंशन योजना का लाभ मिल रहा।
आज जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देश दिए कि जो आवेदन आए है उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर 7 दिवस के अन्दर निराकरण करे एवं इन आवेदन पत्रों की समीक्षा टीएल की बैठक में होगी। जिला अधिकारी आनिवार्य रूप से जनसुनवाई में स्वयं उपस्थित हो एवं अपना प्रतिनिधि नहीं भेजे। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित कर इसके फोटोग्राफ तत्काल ही भेजे। आज की जनसुनवाई में आवेदकों को सम्मान पूर्वक चाय पिलाई गई एवं उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदन का निराकरण सकारात्मक रूप से निराकरण करने का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री जे.एस. बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री जे.पी.एस ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक सामाजिक न्याय श्री दिनेश वर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रशांत आर्य, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग डॉ. अभय सिंह खराडी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। शेष एस.डी.एम. राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त तहसीलदार, वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से जुडे़ थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!