Connect with us

झाबुआ

झाबुआ के बस स्टेंड की व्यवस्थाओं को चाॅक-चौबंद करने में लगे नए यातायात प्रभारी, वाहनों के आवागमन और पार्किंग के लिए लगवाए बेरीकेट्स

Published

on


झाबुआ। शहर में यातायात प्रभारी के रूप में तेजमल पंवार की पदस्थापना के बाद से ही वह ट्राफिक व्यवस्थाओं को चाॅक-चैबंद करने में लगे हुए है। जिसमें शहर के मुख्य बाजारो में घूमकर यातायात सुचारू करवाने के साथ अस्थायी अतिक्रमण भी हटवाया जा रहा है। शहर के मुख्य स्थानों तथा तिराहो-चैराहो पर नियमित यातायात आरक्षकों की तैनाती की जा रहीं है।
यातायात प्रभारी श्री पंवार ने बताया कि उनकी मुख्य प्राथमिकता शहर के मुख्य बाजारो की यातायात व्यवस्था में सुधार लाना है। जिसके लिए वह प्रयासरत है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य स्थान बस स्टेड पर भी वाहनों के सुचारू आवागमन हेतु बेरीकेट्स लगाए जाने और बस स्टेंड चौराहे पर चारो ओर अव्यवस्थित खड़े रहने वाले वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग हेतु भी यहां बेरीकेट्स लगवाएं गए है। बस स्टेंड पर बसों के निकलने पर मार्ग को दो भागों में पाटते हुए बेरीकेट्स लगवाए गए है। फव्वारा चौक पर दुकानों के आगे अव्यवस्थित दो एवं तीन पहिया वाहन खड़े रहने से जाम लगता है एवं बुरी तरह से यातायात बाधित भी होता है, इस हेतु वाहनो के निर्धारीत जगह पर पार्किंग के लिए चूने की लाईन खींचवाने के साथ यहां भी बेरीकेट्स लगाए गए है। बस स्टैंड क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से खड़े हाथ ठेले व्यवसाइयो को भी निर्धारित जगह पर ही खड़े रहने की समझाइश दी गई । बार-बार समझाने पर बस स्टैंड क्षेत्र की व्यवस्थाओं में धीरे धीरे सुधार आने लगा है । यातायात पुलिस के उक्त कार्य मे एसआई विजेन्द्रसिंह मुजाल्दा, आरएस मालवीय, एएसआई लोकेन्द्रसिंह खेड़े, प्रधान आरक्षक तोलसिंह, आरक्षक दिनेा उईके आदि विशेष सहयोग प्रदान कर रहे है।

शहर की यातायात व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और समझाइश भी दी जा रही है ।

यातायात प्रभारी झाबुआ, तेजमल पंवार ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!