Connect with us

RATLAM

प्रिकॉशन डोज़ सोमवार 10 जनवरी से

Published

on

12 अप्रैल के पहले दूसरा डोज़ लेने वालों को लगेगा पहले दिन डोज़

रतलाम 09 जनवरी 2022/ कोविड टीकाकरण में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमॉर्बिड नागरिकों को सोमवार 10 जनवरी से वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज़ लगाया जाएगा।

डायरेक्टर एनएचएम टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि ऐसे हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमॉर्बिड नागरिक जिन्हें 12 अप्रैल 2021 के पहले कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगाया गया था, उन्हें सोमवार 10 जनवरी से प्रि-कॉशन डोज लगाया जाएगा। प्रि-कॉशन डोज़ कोविड-19 वैक्सीन के दूसरे डोज़ लगने के 9 महीने पूर्ण होने पर लगाये जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जो नागरिक कोविन पोर्टल पर हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में पंजीकृत हैं, उन्हें कोविन पोर्टल पर एंट्री करने के बाद ही टीकाकृत किया जाएगा। नागरिकों को प्रिकॉशन डोज़ के पहले दूसरा डोज़ जिस वैक्सीन का कोविशील्ड/को-वैक्सीन/स्पूतनिक का लगा था, उसी वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज़ लगाया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!