Connect with us

झाबुआ

इंदौर पब्लिक स्कूल झाबुआ द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंकेथान रैली का आयोजन कर, जागरूकता का दिया संदेश….

Published

on

झाबुआ – इंदौर पब्लिक स्कूल , झाबुआ द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंकेथाॅन रैली का आयोजन किया गया ।इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। रैली के लिए गुलाबी रंग को प्राथमिकता दी गई थी , जिसका उद्देश्य यह बताना है कि महिलाएं सकारात्मकता से भरपूर हैं। महिलाएं अपने परिवार की नींव होती हैं और कहीं ना कहीं पारिवारिक जिम्मेदारियों में अपने स्वास्थ्य को ही नजरअंदाज कर जाती हैं । कहते हैं एक मजबूत नींव पर ही मजबूत इमारत खड़ी होती है इसी प्रकार अगर परिवार की महिला स्वस्थ है तो वह घर के हर सदस्य को स्वस्थ रख सकती है। इसी संदेश के साथ महिला दिवस पर इस रैली का आयोजन किया गया । रैली का प्रारंभ बस स्टैंड से होते हुए आजाद चौक ,राजवाड़ा तथा पुलिस लाइन ट्रैफिक पार्क पर इस रैली का समापन हुआ । विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीप्ति सरन ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया । रैली की शुरुआत डाॅ. श्रीमती रुद्रिका मिश्रा द्वारा झंडा दिखाकर की गई । रैली में संकल्प ग्रुप , इनरव्हील ग्रुप , संगिनी प्राइड ग्रुप , अखिल भारतीय संगठन ग्रुप , गुड मॉर्निंग ग्रुप , स्त्री ग्रुप , माहेश्वरी ग्रुप आदि समूह तथा झाबुआ जिले की समस्त महिला शक्तियों ने हिस्सा लिया । विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीप्ति सरन द्वारा रैली की अगुवाई की गई। साथ में समस्त शिक्षिकाएँ उनके साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के संदेश की तख्तियां हाथ में लेकर चल रही थीं । विद्यालय द्वारा आजाद चौक तथा राजवाड़ा पर पानी के स्टॉल की व्यवस्था की गई थी । रैली के समापन स्थल यातायात पार्क पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती शीना भूरिया द्वारा सभी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर प्रतिदिन व्यायाम की सलाह दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि किसी और द्वारा दी गई सलाह पर ध्यान देने के बजाय, स्वयं को जो अच्छा लगे वह करें , स्वयं को स्वयं के चश्मे से देखें, किसी और के चश्मे से नहीं । श्रीमती अन्नू भाबोर द्वारा ‘ हम फूल नहीं चिंगारी हैं , हम भारत की नारी हैं ‘ कविता द्वारा समस्त नारी शक्ति को संकल्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीप्ति सरन द्वारा बताया गया कि महिलाओं के लिए गुलाबी रंग चुना गया है जो सकारात्मकता , प्रेम , कोमलता तथा हौसले का प्रतीक है और हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए , पर विचार व्यक्त किए गए। विद्यालय के समस्त सदस्यों द्वारा इस रैली के सफल आयोजन हेतु सक्रिय भागीदारी दी गई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!