Connect with us

झाबुआ

भावसार क्षत्रिय समाज ने हर्षोल्लास से मनाई माँ हिंगलाज जयंती

Published

on

महाआरती , शस्त्रपूजन और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित

झाबुआ । भावसार क्षत्रिय समाज की आराध्य देवी , आद्य शक्ति माँ हिंगलाज की जयंती स्थानीय भावसार समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनायी गई। समाजजनों द्वारा इस अवसर पर घरो में आद्य शक्ति की पूजा अर्चना की गई साथ ही मुख्य आयोजन नगर के कॉलेज मार्ग स्थित माँ गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजित किया गया। जहाँ विविध सांस्कृतिक आयोजन , महा आरती , शस्त्र पूजन और सहभोज का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर अलग – अलग आयु वर्ग में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गयी। इनमें सफल रहे प्रतिभागियों को भावसार क्षत्रिय समाज संरक्षक श्री योगेंद्र भावसार द्वारा पुरुस्कार प्रदान किये गए। महिला वर्ग की पहली प्रतिस्पर्धा में प्रथम श्रीमती राखी अंबरीष भावसार , द्वितीय श्रीमती शीतल अंकित भावसार व तृतीय श्रीमती महक अर्पित भावसार , दूसरी प्रतिस्पर्धा में प्रथम श्रीमती अनुसूया भावसार , द्वितीय श्रीमती शीतल अंकित भावसार व तृतीय श्रीमती पवित्रा भावसार , वन मिनिट प्रतिस्पर्धा में प्रथम हंसिका भावसार , द्वितीय श्रीमती अनुसूया भावसार व तृतीय गरीमा भावसार , खुली प्रतिस्पर्धा में प्रथम श्री अंबरीष भावसार , द्वितीय श्री राहुल भावसार व तृतीय श्रीमती पवित्रा भावसार रही। सभी प्रतिस्पर्धाएं श्रीमती नीता अरुण भावसार व श्रीमती उमा कीर्ति भावसार के कुशल संयोजन में सम्पन्न की गयी। विविध आयोजनों पश्चात महाआरती , शस्त्र पूजन और सहभोज आयोजित किया गया। जयंती समारोह में समाज अध्यक्ष श्री राजेश भावसार , संरक्षक श्री नन्दकिशोर भावसार , उपाध्यक्ष श्री कीर्ति भावसार , कोषाध्यक्ष श्री अरुण भावसार , श्री बालकृष्ण भावसार , श्री संतोष भावसार , श्री संतोष भागवत , श्री धर्मेंद्र चावड़ा , श्री शैलेन्द्र भावसार , श्री अमीयराज चौहान , श्री कमलेश भावसार , श्री दीपक भावसार , श्री अवि भावसार , श्री मोनू भावसार व श्री दीपेश भावसार सहित सभी समाजजन शामिल हुए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!