Connect with us

झाबुआ

मीडिया प्रतिनिधियों का हेल्थ चेकअप कैम्प 01 अप्रैल आयोजित किया गया जिसमें 18 पत्रकारों के द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया।

Published

on


झाबुआ, 01 अप्रैल 2022। कलेक्टर श्री सोमश मिश्रा के द्वारा समस्त प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य कैम्प लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों से कलेक्टर महोदय द्वारा बैठक आयोजित कर चर्चा भी की गई थी।
श्री मिश्रा ने प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों से आग्रह किया की वे अपना स्वास्थ्य चेकअप शुक्रवार दिनांक 01 अप्रैल, 2022 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्थानीय जिला चिकित्सालय में करवाए एवं विकास खण्ड के प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के सिविल अस्पताल/पीएससी सेंटर में करवाए।
आज प्रातः कलेक्टर महोदय जिला अस्पताल में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जो उपस्थित हुए थे। उनसे चर्चा की एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर महोदय के द्वारा पत्रकार बंदुओं से आग्रह किया की अपना स्वास्थ्य का चेकअप यहां पर निःशुल्क करवाए। आज जिला अस्पताल झाबुआ में 18 मीडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया एवं जो साथी नहीं आए है उनसे सम्पर्क कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। जिले में संजीवनी हेल्थ कैम्प के माध्यम से सभी का हेल्थ चेकअप किया जाएगा एवं संजीवनी कार्ड बनाकर भी दिया जाएगा। जिससे अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हो।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस संबंध में कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। पर्याप्त डॉक्टर्स उपलब्ध थे। जांच की पूरी टीम उपस्थित थी। सभी डॉक्टरों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर श्री बी.एस.बघेल, बीएमओ श्री सावन सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजाराम खन्ना, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री भारतसिंह बिलवाल, स्टीवर्ड श्री कानूनगो आदि उपस्थित थे।
इस स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत एच.बी. की जांच, हेपेटाईटिज बी, आयरन की कमी, शुगर, सिकलसेल एनीमिया, ब्लड प्रेसर आदि की जांच निःशुक्ल की गई।
जिले में सभी जगह मीडिया प्रतिनिधियों को निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। सिविल अस्पताल राणापुर में भी 10-12 पत्रकारों के द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया है। अन्य विकास खण्ड में भी मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साह पूर्वक अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!