Connect with us

अलीराजपुर

विधायक मुकेश पटेल ने सोण्डवा तहसील के गांव साकडी और कोसारिया में 85 लाख रूपये से अधिक की लागत के दो पुलों का भूमिपूजन वृद्धजनों से करवाया

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली के साथ वासुदेव वाणी की खबर ✍️


आलीराजपुर। हर ग्राम पंचायत के सभी फलियों में सड़क, बिजली, और पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मै प्रतिबद्ध हूं और हमेशा रहूंगा। हर गांव और हर फलिये में पेयजल, सडक, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। जिन गांवों में पेयजल के लिए टैंकर उपलब्ध नहीं है उन गांवों में भी आगामी समय में पेयजल टैंकर दिया जाएगा। ये बात अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र अलीराजपुर की सोण्डवा तहसील के ग्राम साकडी और कोसारिया में 85 लाख 55 हजार रूपए की लागत से मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित होने वाले ग्राम सकडी में 41.60 लाख और कोसारिया में 43.95 लाख की लागत के पुल के भूमिपूजन के दौरान कही। इन दोनो पुल का भूमिपूजन विधायक पटेल द्वारा ग्राम के वृद्धजनों से करवाया गया।
इस दौरान विधायक पटेल ने कहा प्रदेश सरकार को जिले के विकास कार्यो को प्राथमिकता देना चाहिए। कोविड-19 कोरोना महामारी संक्रमण के कारण जिले में पिछले दो साल से विकास कार्य ठप पड गए है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आदिवासी समाजजनों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार को प्राथमिकता के साथ विकास कार्य की और ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि जिले में कोरोना के चलते आदिवासी किसान और मजदूर वर्ग बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है, इनके विकास कार्यो के लिए विशेष आर्थिक पैकेज सरकार द्वारा तुरंत घोषित करने की मांग विधायक पटेल ने की।
इस दौरान मोहन निंगवाल ब्लॉक अध्यक्ष सोंडवा ग्राम सकडी से मुकाम जमरा, खुमला भाई, आरम, चूरसिंह, घीरमसिंह, पटेल, जमसिंह, वेस्ता कोसारिया से सुरतान मोरी, रूपला मोरी, दुर्सिया, हरदास, दिलू, केवजिया, सगा, खिमजी, अरविन, कमलेश डावर, राहुल भयडिया, राहुल ठहराव सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!