Connect with us

अलीराजपुर

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह फुलमाल में कलस्टर स्तरीय जन समस्या निवारण षिविर में ग्रामीणों से हुए रूबरू

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


षिविर में प्राप्त 233 में से 94 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया
शेष आवेदनों के निराकरण हेतु विभागीय अमले हेतु समय सीमा निर्धारित की गई
अलीराजपुर, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में आज ग्राम फुलमाल में कलस्टर स्तरीय जन समस्या निवारण षिविर आयोजित हुआ। षिविर में कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं जानी तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के आवेदन के निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। षिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित ग्रामीणों के 233 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने षिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना में आवेदन सहित विभिन्न पेंषन योजनाओं हेतु आवेदन की पात्रताधाारियों से अपील की। उन्होंने कोविड टीकाकरण की डोज लगवाने तथा ग्राम में सिकलसेंस जांच कराए जाने संबंधित आव्हान किया। उन्होंने षिविर पूर्व ग्राम स्तर पर सर्वेक्षण के माध्यम से पात्रताधारियों के आवेदन प्राप्त करने और उनके निराकरण की विभाग वार समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित विभाग अधिकारी-कर्मचारी को निराकरण के निर्देष दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने आयुष्मान भारत योजना कार्ड एवं ईकेव्हायसी की प्रगति की जानकारी लेते हुए उक्त कार्य हेतु बनाए गए काउंटर का अवलोकन किया। कार्यक्रम को एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड ने संबोधित करते हुए उक्त षिविर के उद्देष्य पर प्रकाष डाला। उन्होंने ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उक्त योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास का निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने की अपील हितग्राहियों से की। षिविर को नायब तहसीलदार श्री हेमन्त अग्रवाल ने संबोधित किया। षिविर के आयोजन और प्रगति की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री इंदरसिह पटेल ने दी तथा स्वागत उदबोधन दिया। षिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुखगण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। षिविर में बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। जनपद पंचायत सीईओ इंदरसिंह पटेल ने बताया षिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के 233 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 94 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई समय सीमा में सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। षिविर में विभिन्न विभाग आईसीडीएस, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उ़द्यानिकी सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। षिविर में स्वीकृत हितलाभों का वितरण पात्रताधारियों को किया गया। षिविर मे बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!