Connect with us

अलीराजपुर

युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


अलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की विस्तृत जानकारी युवाओं को प्रबंधक उद्योग विभाग अलीराजपुर श्री एस एल सोलंकी द्वारा दी। श्री सोलंकी ने बताया युवा स्वरोजगार योजनाओ का लाभ लेकर स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर स्वयं मालिक बन औरों को रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना मे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र मे निवासरत सभी वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियां लाभ ले सकते है। जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष हो तथा शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण ओर परिवार की वार्षिक आय 12 से अधिक नहीं हो तथा बैंक डिफाल्टर नही हो, को लाभ दिये जाने का प्रावधान है। योजना के तहत इकाई परियोजना लागत सीमा उद्योग(विनिर्माण) इकाई हेतू 1 लाख से 50 लाख तक तथा सेवा इकाई ,खुदरा व्यवसाय, व्यवसायिक वाहन हेतु 1 लाख से 25 लाख तक की परियोजनाएं पात्र रहेगी। योजना मे बैंकों के माध्यम से इकाई को ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। योजना के तहत वितीय सहायता योजना में ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा सीजीटीएमएस अंतर्गत ग्यारंटी वार्षिक अधिकतम 7 वर्षों तक दी जाएगी। योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन पूर्णत अनलाइन स्वीकार्य है। योजना के आवेदन एमपी अनलाइन वेबसाईट ूूूण्ेंउंेजण्उचवदसपदमण्हवअण्पद पर कर सकते है। अनिवार्य आवश्यक दस्तावेजों 12 वी अंक सूची , आधार कार्ड (मोबाईल न0 से लिंक), स्थाई जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र (12 लाख से कम ), प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पासपोर्ट साईज फोटो, भूमि/भवन किराये पर हो तो किराया नामा , पेन कार्ड के साथ आवेदन करे।
फोटो:- 3.

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!