Connect with us

झाबुआ

पिटोल बैरियर पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई से वाहन चालको में मचा हड़कंप और दलालों की दुकानें हुई बंद……

Published

on

झाबुआ/ पिटोल- जिले में एकीकृत जांच चौकी पिटोल बैरियर पर लगातार चालानी कार्रवाई से सुर्खियों में बना हुआ है चेकपोस्ट पिटोल पर परिवहन विभाग द्वारा लगातार की जा रही चालानी कारवाई से वाहन चालकों के साथ-साथ दलालों का गोरखधंधा भी बंद हो गया है । जो दलाल पहले कागजों से छेड़छाड़ करने और ओवरलोड वाहनों को निकालने की जद्दोजहद में लगे रहते थे और वाहन मालिकों से रुपए उगाही कर परिवहन विभाग को बदनाम करते थे लेकिन अब परिवहन विभाग चेस्ट पोस्ट प्रभारी के नेतृत्व में लगातार की जा रही चालानी कार्रवाई से दलाल बेरोजगार हो गए हैं । इसी के साथ परिवहन विभाग से ऐसे दलालों द्वारा चेक पोस्ट के अलावा अन्य मार्गों पर किए जाने वाले अवैध परिवहन पर भी नजरें गड़ाए बैठा है और निरंतर चालानी कार्रवाई कर रहा है । एकीकृत जांच चौकी पिटोल पर परिवहन विभाग से संपर्क करने पर पता चला कि परिवहन विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा विगत मई माह में पिटोल चेक पोस्ट पर बिना कागजात और ओवरलोड वाहनो पर चालानी कारवाई कर राशि 32,77, 380 रु वसूला । इसके अलावा इस माह में भी विगत 7 दिनों में करीब 7 लाख से अधिक रुपए की राशि राजस्व के रूप में वसूल की । यह आंकड़े सिर्फ चालानी कार्यवाही के हैं अगर इसमें वसूला गया कर को भी जोड़ दिया जाए तो कुल राशि करीब एक करोड़ से भी अधिक होगी । परिवहन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा निरंतर की जा रही कार्यवाही से परेशान होकर दलाल द्वारा लगातार वाहनों को छुड़वाने के प्रयास किए जा रहे हैं और प्रयास में सफल न होने पर यह दलाल विभाग के कर्मचारियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं । देखना दिलचस्प होगा कि क्या दलाल इस पिटोल चेक पोस्ट पर ओवरलोड वाहनों को निकालने में सफलता प्राप्त करते हैं या फिर चेक पोस्ट के कर्मचारी लगातार ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते रहेंगे…।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!