Connect with us

झाबुआ

रजक समाज ने मनाई संत गाड़गेजी की जयंती नवनिर्मित प्रतिमा की शोभायात्रा निकालकर भंडारे का हुआ आयोजन…….

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी….
झाबुआ। रजक समाज झाबुआ ने संत श्री गाड़गेजी जयंती मनाते हुए गाड़गेजी की नवनिर्मित प्रतिमा की शहर में भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा की स्थापना की। बाद समाज की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती चेतना चौहान ने समाज की कार्यकारिणी का पूर्व में गठन अनुसार सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
संत गाड़गेजी की जयंती को रजक समाज ने बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया। समाज के सभी लोगों के सहयोग से निर्मित संत गाड़गे की पीतल की 43 किलो 500 ग्राम की प्रतिमा बनाकर प्रतिमा की पूजन एवं अभिषेक श्रीमती चेतना चौहान ने किया। बाद सभी ने आरती कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा के सम्मुख अपने शी नवाएं। पश्चात बैंड.बाजों पर धार्मिक गीतों के साथ शहर के मुख्य बाजारों से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने शामिल होकर नृत्य भी किया। विष रथ पर संत गाड़गेजी की प्रतिमा विराजमान की गई। करीब ढ़ाई घंटे तक शोभायात्रा द्वारा शहर भ्रमण करने के पश्चात् अंत में सभी के लिए भंडारा ;प्रसादी का आयोजन रखा गया जो करीब ढाई घंटे तक चला।

फोटो 010 .ः संत गाड़गेजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन करते श्रीमती चेतना चौहान |

फोटो 011 .ः समाजजनों द्वारा शहर में निकाली गई शोभायात्रा |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!