Connect with us

झाबुआ

डायलिसिस वार्ड में टेक्नीशियन हरेंद्र यादव की लापरवाही को लेकर ग्राहक पंचायत ने ज्ञापन सौंपा….

Published

on

झाबुआ- एक तरफ तो इस कोरोना महामारी में जहां स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरस,नर्सेस और अन्य स्टाफ द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर लोगों को इस महामारी से बचाने में अथक प्रयास किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के डायलिसिस वार्ड के टेक्नीशियन हरेंद्र यादव द्वारा मानवता को शर्मसार करते हुए डायलिसिस मरीजों से अमानवीय करते हुए, शिकायत की बात पर उन्हें वेटिंग लिस्ट में डालने की बात कहकर धमकाता है और इस तरह टेक्नीशियन की गेर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली को लेकर ग्राहक पंचायत ने एक ज्ञापन जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपकर कार्रवाई हेतु निवेदन किया ।

मानव अधिकार आयोग एवं ग्राहक पंचायत झाबुआ द्वारा जिला चिकित्सालय के डायलिसिस वार्ड में चल रही अनियमितताओ, लापरवाही एवं टेक्नीशियन हरेंद्र यादव द्वारा किए जा रहे अमानवीय व्यवहार के संबंध में कलेक्टर समेत पुलिस अधीक्षक झाबुआ एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाबुआ को ग्राहक पंचायत ने ज्ञापन सौंपा । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मालवा प्रांत के हिमांशु त्रिवेदी, उपाध्यक्ष मनोज अरोरा, सचिव मनोज पंचाल ने ज्ञापन में मांग की गई कि टेक्निशीयन यादव का व्यवहार मरीजों के साथ सही नहीं है और शिकायत करने की बात पर उपचारत मरीजों का डायलिसिस न करने व उन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल देने का भय दिखाकर धमकाया जाता है। उपचाररत मरीजों के परिजनों का कहना है कि 4 घंटे में होने वाले डायलिसिस को उक्त टेक्निशीयन 3 घंटे में ही कर देता है और जिससे मरीजों को गंभीर साइड इफेक्ट होना तय है। वहीं कुछ मरीजों के परिजनों से टेक्निशीयन 500 रुपए की मांग भी की जाती रही है। वहीं टेक्निशीयन स्टोर में इंजेक्शन का स्टाक होने के बावजूद भी पिछले आठ माह से इंजेक्शन नहीं लगाया गया है। वहीं डायलिसिस के लिए जो मोटर लगाई जाती है वह मरीजों के परिजनों से टेक्निशीयन ठीक करवाता है, जिससे परिजन काफी परेशान है। इसके अलावा वजन करने वाली मशीन भी पेशेंट के उपयोग से खरीदी गई है मशीन बंद होने पर कई बार एक माह से भी अधिक समय मैं दुरुस्त हुई है । डायलिसिस मशीन में लगने वाला केमिकल भी कई बार मरीज को लाना पड़ता है । इस तरह टेक्नीशियन की कार्यप्रणाली से डायलिसिस वार्ड में उपचारित मरीज परेशान हैं क्या शासन-प्रशासन टेक्नीशियन हरेंद्र यादव पर गैर जिम्मेदार कार्यप्रणाली को लेकर ,साथ ही साथ मरीजों को धमकाने को लेकर कोई कार्यवाही करेगा या फिर यह टेक्नीशियन यूं ही अपनी मनमर्जी करता रहेगा और मरीजों की जान से खिलवाड़ करता रहेगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!