Connect with us

Ranapur

अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध राणापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Published

on



              पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर एवं चौकी कंजावानी की पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
     मुखबीर की सुचना मिली की थाना राणापुर क्षेत्र के वगई रोड गिट्टी खदान के पास ग्राम मदनकुई में एक तुफान जीप जिसका वाहन क्रमांक GJ-03-BA-9328 में अग्रेजी शराब बीयर की पेटीयां भर कर ले जाई जा रही है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा घेरबंदी कर धरपकड की गई।
       उक्त तुफान वाहन में माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 76 पेटीया जो करीब 912 बल्क लीटर कीमती 2,37,120 रुपये एवं एक तुफान वाहन क्रमांक GJ-03-BA-9328 कीमती 10,00,000 रुपये कुल 12,37,120 रुपये का मश्रुका आरोपी दिलीप पिता सवला अजनार उम्र 22 साल निवासी कोरियापान थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर जिला अलिराजपुर के कब्जे से विधीवत् जप्त कर थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
       उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत, उपनिरीक्षक हीरालाल मालीवाड चौकी प्रभारी कंजावानी, सहायक उप निरीक्षक भेरुसिहं भुरिया, प्रधान आरक्षक 335 राजेन्द्र गणावा,  आरक्षक 607 दिनेश, आरक्षक 691 सोहन, आरक्षक 671 शिवा, आरक्षक 196 अजमेर एवं आरक्षक 379 विजय का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!