Connect with us

Ranapur

सट्टा खेलते 03 आरोपियो को राणापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on


*
               पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत द्वारा पुलिस टीम बना कर लगातार अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 22.02.2025 को थाना राणापुर पुलिस द्वारा सट्टा अंक लेख करते 03 आरोपीयो को अलग- अलग स्थानो पर दबिश देकर धरदबोचा एवं पृथक पृथक आरोपियो के विरुध्द प्रकरण पंजीबध्द किये गये ।
1. नया बस स्टैण्ड शिव मंदिर के पास आरोपी मोहन पिता नानका भुरिया उम्र 35 साल निवासी उबैराव के कब्जे से 02 सट्टा पर्ची व एक पैन व नगदी कुल 430 रुपये जप्त कर गिरफ्तार किया आरोपी के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
2. नया बस स्टैंड पीपल के पेड़ के पास आरोपी रामचन्द्र पिता मोती डामोर उम्र 45 साल निवासी थुवादरा के कब्जे से 02 सट्टा अंक लिखी पर्ची एक पेन व नगदी 370 रुपये जप्त कर गिरफ्तार किया आरोपी के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 57/2025 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
3. रजला पानी की टंकी के पास आरोपी हरीश पिता कलमसिहं बारिया उम्र 22 साल निवासी रजला के कब्जे से 02 सट्टा अंक लिखी पर्ची एक पेन व नगदी 450 रुपये जप्त कर गिरफ्तार किया आरोपी के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 58/2025 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
कुल जप्त मश्रुकाः- 06 अंक लिखी सट्टा पर्ची व 03 पैन व कुल नगदी 1250 रुपये विधिवत जप्त किया गया।
नाम आरोपीगणः-
    1. मोहन पिता नानका भुरिया उम्र 35 साल निवासी उबैराव
    2.रामचन्द्र पिता मोती डामोर उम्र 45 साल निवासी थुवादरा
3. हरीश पिता कलमसिहं बरिया उम्र 22 साल निवासी रजला
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत , प्रधान आरक्षक 384 गुलाब, प्रधान आरक्षक 248 दीपसिहं , प्रधान आरक्षक 335 राजेन्द्र गणावा , प्रधान आरक्षक 129 भेरुसिहं  , आरक्षक 196 अजमेर एवं आरक्षक 296 प्रदिप का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!