Connect with us

झाबुआ

महिला दिवस का आयोजन

Published

on

8 मार्च 2025 शनिवार भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय झाबुआ पर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती भूमिका सोनी व महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा अश्विन शर्मा के मार्गदर्शन में नगर एवं जिले से पधारी महिलाओं के सहयोग से महिला दिवस का आयोजन किया गया |कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों के स्वागत के पश्चात सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, भारत माता, पंडित श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी के फोटो पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भानु भूरिया एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती भूमिका सोनी, महिला मोर्चा महामंत्री केसरी बाई, श्रीमती अर्चना राठौर जिला मंत्री द्वारा माल्यार्पण किया गया |इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानु भूरिया जी , भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री दौलत जी भावसार ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा महिलाओं के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा     जो योजनाएँ संचालित की जा रही है, साथ ही समाज में महिलाओं के योगदान पर भी प्रकाश डाला | इस अवसर पर श्रीमती भूमिका सोनी जी, श्रीमती अर्चना राठौर एवं श्रीमती रेखा अश्विन शर्मा ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया |  कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का भी माला और गमछों से स्वागत किया गया | उपस्थित महिलाओं द्वारा भजन व नृत्य किया गया, एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई देते हुए फाग महोत्सव भी मनाया और स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ | कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा अश्विन शर्मा के द्वारा किया गया |व आभार श्रीमती मंजु जी चौहान ने द्वारा किया गया | इस अवसर पर श्री अंकुर जी पाठक एवं श्री राज थापा भी उपस्थित रहे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!