Connect with us

झाबुआ

निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार थांदला 14 मार्च को करेगा छठे फाग महोत्सव का आयोजन.                            ========================30 दिवसीय कीर्तन का भी होगा समापन

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) —  निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार थांदला के अध्यक्ष विपिन नागर ने जानकारी देते हुए बताया की परिवार द्वारा पिछले पांच वर्षों से लगातार फाग महोत्सव आयोजित करता आया हैं यह उनका छठा फाग महोत्सव हैं , इस वर्ष भी प्रतिवर्ष अनुसार धुलेटी पर ( 14 मार्च 2025 ) को प्रातः 10:00 बजे छठे श्री श्याम फाग महोत्सव आयोजित करेगा , जिसमें बाबा श्याम का भव्य दरबार लगेगा , अखंड ज्योत दर्शन , बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार , इत्र व पुष्प वर्षा का आयोजन होगा , साथ ही सभी मिलकर बाबा श्याम के साथ रंगो व पुष्पों की होली खेलेंगे , साथ ही आप सभी भी सह परिवार सादर आमंत्रित हैं । और साथ ही फाल्गुन माह के 30 दिन तक लगातार निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार के सदस्यो डॉक्टर दीपक सोनी,मनीष बमबम वैरागी,दिपेन्द्र समाधीया,आशुतोष राठौर,विजय सोनी आदि श्याम प्रेमियों द्वारा घर – घर जाकर कीर्तन किया जा रहा हैं उसका भी समापन होगा , आपको बताते हुए हर्ष होगा कि निःस्वार्थ श्री सेवा परिवार नगरवासियों के सहयोग से कई कीर्तन नगर में करता आया है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। निस्वार्थ श्याम सेवा परिवार के सदस्यो ने समस्त श्याम प्रेमियों से आग्रह किया है कि इस आयोजन में पधारकर आयोजन को सफल बनावें ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!