Connect with us

झाबुआ

एडवोकेट अर्जुन पिता मांगु डामोर के एक्सीडेंट के अज्ञात आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस व्दारा मात्र 48 घण्टे मे ट्रेश कर जिला आन्नद गुजरात से गिरफ्तार कर वाहन जप्त किया गया।

Published

on


*
      घटना दिनांक 14.03.2025 के दिन के 12.30 से 01.00 बजे के बीच देवझिरी फाटा फोर लाईन मे एडवोकेट अर्जुन पिता मांगु डामोर निवासी भीमपुरी थाना काकनवानी को अज्ञात कार व्दारा टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर दिया था जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना कोतवाली झाबुआ के अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 106 बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था ।
             घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक झाबुआ महोदय श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एस.डी.ओ.पी झाबुआ श्रीमती रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कि गई।
          घटना की सुक्ष्म बारिकी से जाँच कि गई जिसमे दत्तीगांव टोल नाके से घटना स्थल तक घटना के समय जो भी वाहन गुजरे उनके समय की सुची तैयार कर निरीक्षण कर अन्नपूर्णा ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे मृतक अर्जुन डामोर को जिस कार ने टक्कर मार कर एक्सीडेंट किया था वह कार डेमेज होकर जाती हुई दिखाई थी।  फुटेज में कार नम्बर GJ23CE8611 डेमेज अवस्था मे  तेज रफ्तार से जाती हुई दिखाई दी उसी के आधार पर उक्त कार के मालिक का पता लगाया गया। पुलिस टीम ने जिला आनंद गुजरात मे जाकर उक्त कार के आरोपी नयन पिता प्रभात सिंह उम्र 22 साल निवासी भानपुरा गुजरात को गिरफ्तार कर उक्त कार को जप्त किया गया। पुलिस व्दारा अगामी कार्यवाही की जा रही है।  

आरोपीः- नयन पिता प्रभात सिंह उम्र 22 साल निवासी भानपुरा गुजरात
जप्त:- GJ23CE8611 स्विप्ट कार
सरहानीय कार्यः- थाना प्रभारी रमेश चन्द्र भास्करे, सउनि राजेश गुर्जर , आर. गणेश , आर. चन्द्रभान का सरहानीय योगदान रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!